Move to Jagran APP

Tech News October 9th Highlights: Redmi 8 और Motorola one macro भारत में हुए लॉन्च, जानें ऐसी ही सभी बड़ी खबरें

Tech News October 9th Highlights भारतीय बाजार में बजट रेंज के तहत आज Redmi 8 और one macro ने दस्तक दी...

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 09:13 AM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 06:04 PM (IST)
Tech News October 9th Highlights: Redmi 8 और Motorola one macro भारत में हुए लॉन्च, जानें ऐसी ही सभी बड़ी खबरें
Tech News October 9th Highlights: Redmi 8 और Motorola one macro भारत में हुए लॉन्च, जानें ऐसी ही सभी बड़ी खबरें

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Tech News October 9th Highlights: Samsung से लेकर Redmi तक कई कंपनियों ने अपने यूजर्स के लिए काफी कुछ प्लान किया है। जहां एक तरफ आज भारतीय बाजार में Redmi 8 ने लॉन्च किया गया, वहीं Motorola one macro ने भी भारत में दस्तक दी। दूसरी ओर तकनीक जगत में PUBG प्लेयर्स के लिए बड़ी खबर है कि 16 अक्टूबर को PUBG Mobile का नया रिलीज किया जाएगा। आज दिन तकनीक के क्षेत्र में कौन सी खबरें छाईं रही और कौन से स्मार्टफोन चर्चा में रहे। ऐसी ही सभी खबरों से जुड़ी जानकारियां आपको यहां मिलेगी।

prime article banner

Tech News October 9th Highlights:

05:00 PM- Oppo Reno Ace को लेकर अभी तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। जिनमें अपकमिंग फोन के फीचर्स की जानकारी दी गई है। ये फोन 10 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। वहीं लॉन्च से एक दिन पहले फोन की कीमत का खुलासा हुआ है जिसके अनुसार तीन वेरिएंट में लॉन्च होने वाले इस फोन की शुरुआती कीमत 3,699 Yuan यानि लगभग Rs 36,865 होगी। इसमें 65W SuperVOOC Flash Charge सपोर्ट फीचर दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

03:50 PM- PUBG Mobile ने घोषणा की है कि 16 अक्टूबर को PUBG Mobile 0.15.0 अपडेट रिलीज किया जाएगा। इस नए अपडेट में यूजर्स को कई नए फीचर्स की सुविधा मिलेगी। जिनकी मदद से खेल पहले की तुलना अधिक रोचक हो जाएगा। नए अपडेट के बाद यूजर्स को BRDM-2 गाड़ी की सुविधा और नई Desert Eagle बंदूक मिलेगी। ये दोनों फीचर्स पीसी वर्जन पर पहले ही उपलब्ध हैं। गेम ने नए फीचर्स के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

02:55 PM- Realme X2 Pro यूरोप में 15 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा और इसके साथ ही भारत में इसके लॉन्च से जुड़ी जानकारी भी सामने आ गई है। कंपनी ने जानकारी दी है कि Realme X2 Pro भारत में इस साल दिसंबर तक लॉन्च किया जा सकता है। सामने आए टीजर के अनुसार फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर का उपयोग किया गया है जो कि 0.23 सेकेंड में फोन को अनलॉक कर सकता है। वहीं इसमें 64 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

01:55 PM- लोकप्रिय फोटो शेयरिंग ऐप Instagram ऐप से Following Tab को हटाया जा रहा है। जिसके बाद यूजर्स अपने दोस्तों की एक्टिविटी नहीं देख पाएंगे। इस ऐप को साल 2011 में रोलआउट किया गया था ताकि इंस्टाग्राम यूजर्स अपने दोस्तों की एक्टिविटी को देख सकें कि उनके दोस्त ने कौन सा पोस्ट लाइक कर रहे हैं या किसी पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

01:45 PM- Xiaomi ने भारतीय मार्केट में Redmi 8 लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है। फोन को लॉन्च करने के बाद कंपनी ने बताया कि वो 16 अक्टूबर को 64 मेगापिक्सल क्वाड कैमरा से लैस स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करेगा। इस फोन का नाम Redmi Note 8 Pro होगा। इस फोन को अगस्त महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। यह फोन 64 मेगापिक्सल क्वाड कैमरा सेटअप और मीडियाटेक हेलियो G90T प्रोसेसर से लैस होगा। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

12:35 PM- Motorola One Macro भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। इस ही स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हुए इस फोन की कीमत Rs 9,999 है। जो कि 12 अक्टूबर से ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर  Space Blue कलर वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध होगा। बजट रेंज के इस फोन में 4,000mAh की बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं इसमें शानदार फोटोग्राफी के लिए macro lens का उपयोग किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

11:50 AM- चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने भारतीय मार्केट में Redmi 8 लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी के Redmi 7 स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वेरिएंट है। इस फोन को 7,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं, Redmi 8 को भी 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें ड्यूल-कैमरा सेटअप है। इसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

11:30 AM- Samsung ने इस साल अगस्त में Galaxy Tab S6 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था। जहां इस Tab की शुरुआती कीमत 649 डॉलर यानी करीब Rs 44,780 है। वहीं अब कंपनी जल्द ही इसे भारतीय बाजार में भी लॉन्च करने की योजना बना रही है और इसका खुलासा कंपनी के ट्वीटर अकाउंट पर किया गया है। हालांकि इसमें लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी गई है। डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 855 चिपसेट और ड्यूल कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स की सुविधा उपलब्ध है। वहीं इसमें 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,040mAh की बैटरी दी गई है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

10:55 AM- स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Sharp ने जापान में अपने नए स्मार्टफोन Sharp S7 को पेश कर दिया गया है और इसे दिसंबर में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के दौरान ही कंपनी इसकी कीमत की भी घोषणा करेगी। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत बैटरी है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में ये फोन में एक हफ्ते का बैकअप दे सकता है। फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है और इसे Android One प्लेटफॉर्म पर पेश किया गया है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

10:15 AM- OnePlus कंपनी ने अपने नए 7T Pro McLaren Edition के लॉन्च की जानकारी दी है। इस फोन को 10 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने यह कंफर्म किया है वो McLaren से पार्टनरशिप का दूसरा फेज शुरू करने के लिए तैयार है। सबसे पहले कंपनी ने OnePlus 6T McLaren Edition पेश किया था। वहीं, अब ठीक एक वर्ष बाद कंपनी OnePlus 7T Pro McLaren Edition लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस फोन को 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जाने की उम्मीद है। 10 अक्टूबर को यह फोन लंदन में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

9:50 AM- Realme चीनी मार्केट में 15 अक्टूबर को Realme X2 Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले फोन का आधिकारिक रेंडर सामने आया है जिसमें फोन की इमेज और डिजाइन का खुलासा किया गया है। साथ ही ये भी जानकारी दी गई है ​कि कंपनी इस फोन के मास्टर एडिशन पर भी काम कर रही है। सामने आई लीक्स के अनुसार Realme X2 Pro में ग्रेडिएंट ब्लू कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। जिसमें 64 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। साथ ही फोन में 50W SuperVOOC Flash Charge तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

08:50 AM- Asus ने अपने कुछ स्मार्टफोन्स की कीमत में कटौती की है। Asus 6Z के सभी वेरिएंट्स की कीमत में 4,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि, यह कटौती अस्थायी है। वहीं, ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर Asus ZenFone Max Pro M1 और Asus ZenFone Max M2 की कीमत में भी कटौती की गई है। इसके साथ ही No Cost EMI और कई बैंकिंग डिस्काउंट भी इनक साथ दिए जा रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

08:15AM-  दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने अपने कुछ स्मार्टफोन्स और टैबलेट में सिक्योरिटी अपडेट न देने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि वो हर अपडेट के साथ अपनी डिवाइस को मॉडिफाई करती है ऐसे में कंपनी यह फैसला किया है कि वो Galaxy A5 (2016), Galaxy A3 (2016) और Galaxy Tab S2 एल/एस में अब सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध नहीं कराएगी।यहां पढ़ें पूरी खबर

07:45 AM- Motorola One Macro स्मार्टफोन को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन का टीजर ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर जारी किया गया है। खबरों की मानें तो इस फोन का पूरा फोकस मैक्रो फोटोग्राफी पर रहेगा। यह फोन डेडिकेटेड मैक्रो लेंस से लैस होगा जो क्लोज-अप शॉट्स लेने में मदद करेगा। यह फोन स्टॉक एंड्रॉइड पर काम करेगा। इसके अलावा फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

06:45 AM- स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi आज भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक नया हैंडसेट Redmi 8 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस फोन को आज लॉन्च किया जाएगा। Redmi 8 में 5000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई होगी। इसके साथ ही एक नए टीजर के मुताबिक फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेंसर भी मौजूद होंगे। यह फोन एक्सक्लूसिवली Flipkart पर उपलब्ध कराया जाएगा। Flipkart पर इस फोन के लिए एक डेडिकेटड पेज भी बनाया गया है। अलग-अलग टीजर और लीक्स के मुताबिक, यह फोन कई खास फीचर्स से लैस हो सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.