Move to Jagran APP

Tech News October 5th Highlights: Samsung Galaxy A20s से लेकर Detel का नया टीवी हुआ लॉन्च

Tech News October 5th Highlights TikTok को टक्कर देने के लिए Google इसकी राइवल कंपनी Firework को एक्वायर करने की तैयारी कर रही है...

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 09:12 AM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 06:38 PM (IST)
Tech News October 5th Highlights: Samsung Galaxy A20s से लेकर Detel का नया टीवी हुआ लॉन्च
Tech News October 5th Highlights: Samsung Galaxy A20s से लेकर Detel का नया टीवी हुआ लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क।  Tech News October 5th Highlights: टेक जगत में आज काफी कुछ नया हुआ और अगर आप टेक्नोलॉजी फ्रीक हैं तो आप इन खबरों के मिस नहीं करना चाहेंगे। दिनभर की हर हलचल पर आप नजर रखना चाहते हैं। हालांकि, हर खबर पर नजर रखना, ऐसा नहीं हो पाता। इसी के चलते हम दिनभर की हर खबर की जानकारी यहां देंगे जिससे आप कुछ अहम न मिस कर दें। आज टेक जगत में Realme X2 Pro का नया टीजर जारी किया गया है। वहीं, Samsung Pay Cash virtual card लॉन्च कर दिया गया है। इसके अलावा Samsung Galaxy A20s से लेकर Detel के 32 इंच LED TV ने बाजार में दस्तक दी। टेक जगत से जुड़ी ऐसी ही सभी खबरों को यहां पढ़ें। 

loksabha election banner

Tech News October 5th Highlight:

5:40 PM- वीडियो शेयरिंग ऐप TikTok आजकल हर उम्र के व्यक्ति की पसंद बन गया है और इसके फैन केवल आम लोग ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटिज भी हैं। लोगों के बीच इसकी लोक​प्रियता को देखते हुए अब Google भी इस क्षेत्र में उतरने की तैयारी कर रही है और इसके लिए वह TikTok की प्रतियोगी कंपनी Firework को एक्वायर करने की योजना बना रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

5:00 PM- Apple ने अपने यूजर्स के लिए डिवाइस मुफ्त रिपेयर करने का ऐलान किया है। iPhone 6S और 6S Plus के कुछ मॉडल्स में खराबी आ गई है जिसके बाद कंपनी ने यह घोषणा की है। खबरों के मुताबिक, iPhone 6S और 6S Plus के किसी एक पार्ट में खराबी आ गई है लेकिन यह खराबी किस पार्ट में है इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। कंपनी इन यूजर्स को फ्री रिपेयर सपोर्ट उपलब्ध करा रही है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

4:05 PM- Realme X2 Pro के बारे में लीक्स के अलावा आधिकारिक तौर पर भी कई जानकारियां सामने आ चुकी है। जिनके अनुसार इस फोन में 64 मेगापिक्सल का कैमरा और 90Hz डिस्प्ले दिया गया है। ये फोन Snapdragon 855+ चिपसेट पर पेश होगा। वहीं अब कंपनी ने इसके एक और नए फीचर का खुलासा करते हुए जानकारी दी है कि Realme X2 Pro कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें ड्यूल स्टीरियो स्पी​कर दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

1:50 PM- OnePlus 7T के बाद से ही यूजर्स को OnePlus 7T Pro के लॉन्च का इंतजार है जिसके बारेे में आए दिन नई खबरें सामने आ रही हैं। वहीं अब ई-कॉमर्स साइट Amazon पर टीज किया गया है। जिससे मिले संकेत के अनुसार 10 अक्टूबर को OnePlus भारत में एक इवेंट का आयोजन करने जा रहा है। हालांकि इवेंट में कौन सा डिवाइस लॉन्च किया जाएगा इस बारे में खुलासा नहीं किया गया है लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है 10 अक्टूबर को भारत में OnePlus 7T Pro लॉन्च हो सकता है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

1:18 PM- ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर Fab Phones Fest शुरू हो गया है। यह आज से शुरू होकर 9 अक्टूबर तक चलेगी। अगर Great Indian Festival में आप अपने लिए नया स्मार्टफोन खरीदने से चूक गए हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका है। यहां आपको OnePlus 7 से लेकर Redmi 7A तक कई स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट समेत अन्य ऑफर्स दिए जाएंगे। इस दौरान कई तरह के बैंक ऑफर्स भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

1:05 PM- Samsung ने भारतीय बाजार में A सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन Galaxy A20s लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में मुख्य फीचर्स के तौर पर ट्रिपल रियर कैमरा और HD+ डिस्प्ले दिए गए हैं। दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किए गए इस फोन की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है। इसे कंपनी की आधिकारिक साइट के अलावा सभी ई-कॉमर्स पोर्टल और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। बता दें कि ये भारत में इस साल अप्रेल में लॉन्च किए गए Galaxy A20 का ही अपग्रेडेड वर्जन है।

12:20 PM- सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने डिजिटल वॉलेट कंपनी PayTM के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत एक नई सर्विस लॉन्च की गई है। इसका नाम Smart WiFi Onboarding है। इससे BSNL यूजर्स BSNL वाई-फाई हॉटस्पॉट को पेटीएम ऐप के जरिए कनेक्ट कर पाएंगे। आपको बता दें कि BSNL के पास इस समय सबसे बड़ा वाई-फाई नेटवर्क है। कंपनी इस कोशिश में है कि वो PayTM के जरिए वो 30,000 वाई-फाई हॉटस्पॉट के जरिए इंटरनेट उपलब्ध कराना है। यहां पढ़ें पूरी खबर

11:55 AM: Apple iPhone 11 के बाद अब कंपनी अपने अर्फोडेबल डिवाइस iPhone SE के अगले वेरिएंट iPhone SE2 को लॉन्च करने की योजना बना रही है। रिपोर्ट के अनुसार iPhone SE2 साल 2020 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। A13 chip पर आधारित इस फोन में 3GB रैम उपलब्ध होगी। कंपनी ने पहली बार 2016 में अर्फोबेडल प्रीमियम​ डिवाइस के तौर पर iPhone SE को लॉन्च किया था। पूरी खबर जानने के लिए यहां क्लिक करें।

11:05 AM- भारतीय बाजार में Detel ने 32 इंच का LED TV लॉन्च किया है और टीवी की कीमत केवल 6,999 रुपये है। खास बात है कि इस कीमत में आपको A+ grade panel और contrast ratio जैसे फीचर्स की सुविधा मिलेगी। इस टीवी को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप की मदद से खरीद सकते हैं। खरीदारी के साथ आपको एक साल की वारंटी भी प्राप्त होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

10:10 AM- दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung ने मास्टरकार्ड और नेट्सपेंड के साथ साझेदारी के तहत Samsung Pay Cash Virtual Card लॉन्च कर दिया है। इस फीचर को Smasung Pay App में उपलब्ध कराया गया है। इस फीचर का फोकस बजट मैनेजमेंट और पेमेंट्स पर रहेगा। Samsung Pay की तरह ही Samsung Pay Cash को भी कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस वर्चुअल अकाउंट में यूजर्स पैसे एड कर सकते हैं। इससे आप ऑफलाइन और ऑनलाइन पेमेंट भी कर पाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर


10:00 AM- Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Fold यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है और इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्री-बुकिंग के दौरान ये फोन केवल 30 मिनट में ही सोल्ड आउट हो गया। इसकी कीमत 1.65 लाख रुपये है और इतना महंगा होने के बावजूद लोग इसे खरीदने के लिए उत्सुक हैं। प्री-बुकिंग के बाद ये फोन 20 अक्टूबर से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

09:20 AM- Huawei Enjoy 10 स्मार्टफोन को लेकर एक रेंडर इमेज लीक हुई है। इस तस्वीर में फोन के फ्रंट पैनल पर होल-पंच डिजाइन की झलक दिखाई दे रही है। इससे पहले Huawei Enjoy 10 के कुछ फीचर्स को TEENA पर भी लिस्ट किया गया था। इस बात की जानकारी एक ट्विटर हैंडल स्पलैशलीक ने दी थी। खबरों की मानें तो यह फोन Enjoy 10 Plus का डाउनग्रेड वर्जन साबित हो सकता है। हालांकि, यह फोन भी फिलहाल लॉन्च नहीं किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

08:50 AM- Realme X2 Pro को लेकर पिछले काफी समय से खबरें सामने आ रही हैं। अब इस फोन को लेकर एक नया टीजर जारी कर दिया गया है। टीजर के मुताबिक, यह फोन 50W SuperVOOC Flash Charge तकनीक से लैस होगा। इससे पहले कंपनी ने एक टीजर में फोन में 65W फास्ट चार्जिंग की जानकारी दी थी। लेकिन अब उस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया है। आपको बता दें कि यह टीजर अभी यूरोप और चीन में पोस्ट किया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस फोन को इन मार्केट्स में पहले लॉन्च किया जा सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर

08:30 AM- फेस्टिव सीजन सेल खत्म हो चुकी है। इस दौरान स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi के 2,50,000 Mi TVs की बिक्री हुई है। यह इस बात की जानकारी खुद Xiaomi ने दी है। कंपनी का कहना है कि Amazon, Flipkart और Mi.com पर चल रही फेस्टिव सीजन सेल में कंपनी ने 2,50,000 से ज्यादा Mi TVs की बिक्री की है। कंपनी का दावा है कि Mi TV Amazon और Flipkart पर सबसे ज्यादा बिकने वाला टीवी है। यह आंकड़ा ज्यादा भी हो सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.