Move to Jagran APP

Tech News October 14th Highlights: IMC 2019 में पॉप-अप कैमरे वाला Honor Vision Smart TV हुआ पेश

Tech News October 14th Highlights Honor Vision Smart TV में एआई इनेबल पॉप कैमरा और Harmony OS का इस्तेमाल किया गया है...

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 08:52 AM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 05:05 PM (IST)
Tech News October 14th Highlights: IMC 2019 में पॉप-अप कैमरे वाला Honor Vision Smart TV हुआ पेश
Tech News October 14th Highlights: IMC 2019 में पॉप-अप कैमरे वाला Honor Vision Smart TV हुआ पेश

नई दिल्ली, टेक डेस्क। टेक्नोलॉजी जगत की बड़ी खबरों पर नजर बनाए रखने के लिए हम आपको पूरी मदद करेंगे। आज क्या खास होगा, कौन-सा फोन कितने डिस्काउंट पर उपलब्ध कराया जाएगा और किन यूजर्स के लिए क्या नया उपलब्ध कराया गया है, इसकी पूरी जानकारी हम आपको इस पोस्ट में देंगे। इससे आप आज दिन भर की बड़ी खबरों से अवगत रह पाएंगे। आज की बड़ी खबरों पर ध्यान दें तो आज Amazon Great Indian Festival सेल का आज दूसरा दिन है। वहीं, Dish TV ने अपने यूजर्स के लिए एक एक फेस्टिव ऑफर जारी किया है। इसके अलावा दिन भर की हर छोटी-बड़ी खबरों को हम आप तक पहुंचाते रहेंगे।

loksabha election banner

04: 50 PM- भारत में आज से शुरू हुए IMC 2019 इवेंट में Honor ने अपना स्मार्ट टीवी Honor Vision पेश किया है। जो कि दुनिया का पहला टीवी है जिसमें एआई इनेबल पॉप कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इस टीवी में कंपनी का Harmony OS उपयोग किया गया है। इसमें 55 इंच का डिस्प्ले और 94% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो है जो कि शानदार व्यूइंग अनुभव प्रदान करता है।

04:00 PM- Tecno Camon 12 Air स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। इस स्मार्टफोन में डॉट नॉच डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी कीमत Rs 9,999 है। इसे Baby Blue और Stellar Purple कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। बजट रेंज का यह स्मार्टफोन भारत में फिलहाल केवल ऑफलाइन मार्केट में ही सेल के लिए उपलब्ध होगा। पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

03:00 PM- DTH और Cable TV को लेकर पिछले काफी समय से कई खबरें सामने आ रही हैं। लेकिन अब जो खबर आई है वो यूजर्स के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। कुछ ब्रॉडकास्टर ने फेस्टिव ऑफर पेश किए हैं जिसके तहत कई लोकप्रिय चैनल्स को 7 रुपये डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें Star India, Zee Entertainment और TV18 के चैनल्स शामिल हैं। अब आप इन्हें पहले से कम कीमत में खरीद पाएंगे।

02:15 PM- Nubia Z20 स्मार्टफोन का चीनी मार्केट में लॉन्च करने के बाद अब कंपनी ने अपने इस ड्यूल स्क्रीन स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। हालांकि अभी भारतीय बाजार में इसकी कीमत व उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। Nubia Z20 को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है और इसकी कीमत $549 यानि लगभग 40,000 रुपये है। इस स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

01:30 PM- 12 से 16 अक्टूबर तक चलने वालाी Flipkart Big Diwali sale 2019 आप कई स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट और आकर्षक डील्स का लाभ उठा सकते हैं। सेल के दौरान स्मार्टफोन की मौजूदा कीमत पर कैशबैक, इंस्टेंट डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के बाद उसे कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस सेल में आप Redmi Note 7S और Infinix Hot 8 समेत 10,000 रुपये से कम कीमत वाले कई स्मार्टफोन को बेस्ट डील के तहत खरीद सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

01:00 PM- Xiaomi Redmi Note सीरीज के अगले स्मार्टफोन Redmi Note 9 सीरीज को अब लॉन्च नहीं किया जाएगा। कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है, साथ ही साथ कंपनी ने ये भी बताया कि इस सीरीज को फिर से रीस्टार्ट किया जाएगा। भारत ही दुनिया भर में Redmi Note सीरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं। ये सीरीज मिड रेंज में आते हैं।

12:35 PM- फेस्टिव सीजन में जहां Amazon और Flipkart जैसी कंपनियां अपने यूजर्स के लिए बेस्ट ऑफर्स लेकर आई हैं। वहीं, स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां भी पीछे नहीं हैं। Oppo ने पिछले महीने मिड-रेंज हैंडसेट Oppo A9 2020 लॉन्च किया था। इसे 16,990 रुपये में पेश किया गया था। लेकिन अब इसकी कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की गई है। इसकी वास्तविक कीमत 16,990 रुपये है। यहां क्लिक करें

12:20PM- IMC 2019, दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी इवेंट आज से भारत में शुरू हो गया है। इस इवेंट को दूरसंचार विभाग और सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा किया जा रहा है। इस इवेंट में दुनिया भर की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इसमें भविष्य की टेक्नोलॉजी, जैसे कि IoT, 5G पर फोकस किया जाएगा। इस इवेंट में भारतीय टेलिकॉम कंपनियां भी अपने 5G नेटवर्क का डेमो शोकेस करेगी। इस इवेंट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

12:10 PM- Nubia Red Magic 3S को ग्लोबली 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, भारत में 17 अक्टूबर को यह फोन लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है। यहां पर कंपनी ने बताया कि Nubia Red Magic 3S को भारतीय मार्केट में 17 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन Red Magic 3 का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर से लैस होगा। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

11:55 AM- Apple iPad (2019) भी आज से भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। जिसे यूजर्स ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और Amazon पर शानदार ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं। इस डिवाइस को Wi-Fi और Wi-Fi + Cellular दो मॉडल में लॉन्च किया गया है और इसकी शुरुआती कीमत Rs 29,900 है। इसे iPadOS और A10 Fusion चिपसेट पर पेश किया गया है। ये डिवाइस सिल्वर, स्पेस ग्रे और गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

10:50 AM- Redmi K20 और Redmi K20 Pro स्मार्टफोन को फेस्टिवल सीजन में डिस्काउंट और शानदार ऑफर्स में खरीदा जा सकता है। इन स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में इस साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। Amazon, Flipkart और Mi.com पर ये स्मार्टफोन कम कीमत के साथ उपलब्ध हैं। अगर आप ये स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो अभी खरीदारी के लिए ये अच्छा मौका है। Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट पर 17 अक्टूबर से चलने वाली Diwali with Mi सेल में Redmi K20 और Redmi K20 Pro पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

09:40 AM- ग्लोबल मार्केट में iPhone 11 सीरीज को लॉन्च करने के बाद Apple अपने अर्फोडेबल डिवाइस iPhone SE के अपग्रेड वर्जन iPhone SE 2 पर काम कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस डिवाइस को अगले साल की शुरुआती में लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले इसके फीचर्स व कीमत से जुड़ी जानकारी सामने आई है जिसमें बताया गया है कि iPhone SE 2 की कीमत $399 यानि लगभग 29,000 रुपये हो सकती है और कंपनी इसे A13 चिपसेट पर पेश कर सकती है। हालांकि यूजर्स को इसमें 3D Touch की सुविधा नहीं मिलेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

08:50 AM- Xiaomi Redmi K20 Pro को लेकर पिछले काफी समय से खबरें सामने आ रही हैं। अब एक नई खबर के मुताबिक, मोबाइल कैमरा टेस्ट DxOMark ने Redmi K20 Pro के लिए अपनी रेटिंग जारी की है। इस फोन ने कंपनी के टेस्ट मे 102 स्कोर किए हैं। आपको बता दें कि इतनी ही रेटिंग Google Pixel 3 को भी दी गई थी। वहीं, iPhone XR की बात करें तो इसे 101 रेटिंग दी गई है। देखा जाए तो ये दोनों फोन्स Redmi K20 Pro से काफी महंगे हैं इसके बाद भी यह फोन कैमरा सेगमेंट में इन्हें मात दे रहा है।

08:15 AM- DTH और Cable TV यूजर्स के लिए पिछले कुछ दिनों में कई खबरें सामने आई है। इस बीच Dish TV ने अपने यूजर्स के लिए एक एक फेस्टिव ऑफर जारी किया है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को पुरानी कीमत में नए चैनल पैक्स दिए जाएंगे। पुरानी कीमत से मतलब उस कीमत से है जो TRAI के नए नियमों के बाद तय की गई थी। अब इस ऑफर में यूजर्स को दिया क्या जा रहा है वो हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

07:45 AM- Amazon Great Indian Festival सेल का आज दूसरा दिन है। इस दौरान कई ऑफर्स और डिस्काउंट्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बैंक ऑफर्स से लेकर फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट और नो कॉस्ट ईएमआई तक यूजर्स को कई डील्स दी जाएंगी। यहां से यूजर्स बेहद कम कीमत में अपने लिए ब्रांड न्यू स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। यह सेल 17 अक्टूबर तक चलेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.