Tech News November 5th Highlights: Mi TV 5 और Mi TV 5 Pro ने बाजार में दी दस्तक
<p>Tech News November 5th Highlights: Mi TV 5 और Mi TV 5 Pro को चीनी मार्केट में 11 नवंबर से सेल के लिए उपलब्ध होंगे, इसमें 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच वेरिएंट शामिल हैं...</p>
Mi TV 5 और Mi TV 5 Pro ने बाजार में दी दस्तक
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपने घरेलू बाजार में मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन Mi CC9 Pro को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 2799 चीनी युआन यानी करीब 28,000 रुपये है। इस स्मार्टफोन के साथ ही कंपनी ने Mi TV 5 और Mi TV 5 Pro को भी लॉन्च कर दिया है। खास बात है कि दोनों टीवी तीन वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। फिलहाल इन्हें चीनी में मार्केट में लॉन्च किया गया है और ग्लोबल बाजार में इनके लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। चीन में ये टीवी 11 नवंबर से सेल के लिए उपलब्ध होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Realme Days Sale में स्मार्टफोन्स पर उठाएं शानदार डील्स का लाभ
Realme Days Sale: ईकॉमर्स वेबसाइट Flipkart और स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने मिलकर Realme Days Sale की शुरुआत की है। यह सेल आज यानि 5 नवंबर से शुरु होकर 8 नवंबर तक चलेगी। इसका मतलब है कि अगर आप नया स्मार्टफोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो अभी आपके पास अच्छा मौका है। इस सेल में यूजर्स कंपनी के बजट रेंज स्मार्टफोन से लेकर फ्लैगशिप डिवाइस को डिस्काउंट और शानदार डील्स के साथ खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं Realme Days Sale में किन डिवाइस पर डिस्काउंट और बेहतर डील उपलब्ध है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
MNP के नए नियम तकनीकी दिक्कत के चलते अभी नहीं होंगे लागू
टेलिकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Trai) ने हाल ही में नए MNP नियमों घोषणा की थी। Trai ने कहा था कि 11 नवंबर से MNP के नए नियम लागू कर दिए जाएंगे। ऐसे में 4 नवंबर शाम 6 बजे से लेकर 10 नवंबर रात 11:59 बजे तक कोई भी यूजर अपना नंबर किसी अन्य ऑपरेटर में पोर्ट नहीं कर पाएगा। अब Trai ने एक नई नोटिफिकेशन जारी की है। इसके मुताबिक, MNP के नए नियमों को लागू करने के लिए अभी कुछ समय और लग सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
OnePlus 7T Pro McLaren Edition ओपन सेल में उपलब्ध
OnePlus ने पिछले महीने अपने दो फ्लैगशिप डिवाइस OnePlus 7T और OnePlus 7T Pro के साथ ही इसका स्पेशल एडिशन OnePlus 7T Pro McLaren भी लॉन्च किया था। जो कि आज भारतीय बाजार में ओपन सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। इस स्मार्टफोन को ओरेंज कलर वेरिएंट और ग्लोसी ग्लास बैक फिनिश के साथ लॉन्च किया गया है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 58,999 रुपये है और यह ई-कॉमर्स साइट Amazon India पर सेल के लिए उपलब्ध है। जहां इस फ्लैगशिप डिवाइस पर कई ऑफर्स का भी लाभ उठाया जा सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
108MP कैमरा सेंसर और 8GB रैम से लैस Mi CC9 Pro लॉन्च
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने चीन में Mi CC9 Pro लॉन्च कर दिया है। यह फोन कई खास फीचर्स के साथ पेश किया गया है। यह फोन एमोलेड स्क्रीन, स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर, MIUI 11 सॉफ्टवेयर, ग्रेडिएंट फिनिश और ग्लास फिनिश जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो 108 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से लैस है। इसमें 5 रियर कैमरा यानी पेंटा कैमरा सेटअप दिया गया है।
Nokia 800 Tough भारत में जल्द होगा लॉन्च
HMD Global ने बर्लिन में पिछले दिनों आयोजित हुए IFA 2019 इवेंट में Nokia 7.2, Nokia 6.2, Nokia 2720 Flip, Nokia 110 (2019) के साथ ही Nokia 800 Tough को भी पेश किया था। Nokia 110 (2019) फीचर फोन को पिछले महीने ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है, इसकी कीमत 1,500 रुपये है। वहीं अब सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार Nokia 800 Tough भी भारतीय बाजार में इसी महीने दस्तक दे सकता है। हालांकि फोन की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
LG G Pad 5 10.1 हुआ लॉन्च, इस कीमत के साथ होगा उपलब्ध
LG ने अपनी टैबलेट सीरीज में नया डिवाइस शामिल करते हुए G Pad 5 10.1 को साउथ कोरियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट में खास फीचर के तौर पर 8,200mAh की बैटरी और 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह डिवाइस केवल silver hue कलर वेरिएंट के साथ फिलहाल साउथ कोरिया में ही उपलब्ध होगा। इसकी कीमत KRW 440,000 यानि Rs 26,800 है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में LG G Pad 5 10.1 टैबलेट कब लॉन्च होगा, बस बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
Vodafone ने पेश किया फुल टॉकटाइम और डाटा वाला ऑल राउंडर प्लान
टेलिकॉम कंपनी Vodafone ने अपने यूजर्स के लिए 39 रुपये का ऑल राउंडर प्लान पेश किया है। इससे पहले भी कंपनी ने कुछ ऑल राउंडर प्लान पेश किया थे। ये 35 रुपये से शुरू होते हैं। कंपनी ने 39 रुपये का प्लान फुल टॉकटाइम, 100 एमबी डाटा और रेट कटर बेनिफिट्स के साथ पेश किया है। इसकी वैधता 28 दिन की है। आपको बत दें कि Vodafone ने फिलहाल यह प्लान कुछ चुनिंदा सर्कल्स में ही पेश किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Samsung Galaxy A51 के फीचर्स की जानकारी हुई लीक
Samsung Galaxy A51 को लेकर पिछले काफी दिनों से खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में ये स्मार्टफोन Geekbench पर भी स्पॉट किया गया, जहां फोन के कई फीचर्स से जुड़ी जानकारी सामने आई थी। वहीं पिछले दिनों ही सामने आई रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि भारतीय बाजार में कंपनी ने Galaxy A51 के लिए प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। वहीें अब इस फोन को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें फोन के कैमरा सेटअप और डिस्प्ले के बारे में जानकारी दी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
पंच-होल डिस्प्ले और पतले बेजल्स के साथ पेश होगा Vivo S5!
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo जल्द ही अपनी S सीरीज का अगला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Vivo S5 को 14 नवंबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। फोन को लेकर कई बार लीक्स सामने आई हैं। अब फोन के फ्रंट पैनल की जानकारी सामने आई है। साथ ही इसका मॉडल नंबर भी बताया गया है। लीक हुई जानकारी के मुताबिक, फोन में ऊपर दायीं ओर पंच-होल दिया गया है। फोन को बेजल्स बेहद पतले हैं। इससे पहले जो रिपोर्ट सामने आई थी उसमें डायमंड पैटर्न वाले रियर कैमरा मॉड्यूल होने की जानकारी दी गई थी। यहां पढ़ें पूरी खबर
Airtel ने पेश कया 599 रुपये का प्रीपेड प्लान
टेलिकॉम कंपनी Bharti Airtel ने अपने यूजर्स के लिए 599 रुपये का प्रीपेड प्लान पेश किया है। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। इसमें डेली डाटा, अनलिमिटेड कॉल्स और SMS की सुविधा दी जा रही है। इस प्लान को केवल दिल्ली-एनसीआर के यूजर्स के लिए ही उपलब्ध कराया गया है। इस प्लान के साथ 4 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर भी दिया जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Redmi Note 8 को आज एक बार फिर सेल के लिए कराया जाएगा उपलब्ध
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi के लेटेस्ट हैंडसेट Redmi Note 8 की अगली सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Amazon पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। फ्लैश सेल में इस स्मार्टफोन को कई ऑफर्स के साथ पेश किया जाएगा। Amazon और Mi. Com के अलावा इस फोन को Mi Home stores से भी खरीदा जा सकेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
108MP कैमरा से लैस Mi CC9 Pro आज होगा लॉन्च
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi आज Mi CC9 Pro को फोन मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। यह इस सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन होगा। इससे पहले इस सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन्स Mi CC9 और Mi CC9e लॉन्च किए जा चुके हैं। हालांकि, इन्हें चीन ही लॉन्च किया गया है। आपको बता दें कि Mi CC9e को भारतीय मार्केट में Mi A3 को री-ब्रांड कर पेश किया गया था। यह फोन स्टॉक एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर