Tech News 7th July Highlights: महंगा हुआ Motorola One Fusion+
<p>Tech News 7th July Highlights: Motorola One Fusion+ की कीमत में आधिकारिक तौर पर इजाफा किया गया है और नई कीमत के साथ यह स्मार्टफोन सेल के लिए उपलब्ध है</p> <p></p>
महंगा हुआ Motorola One Fusion+
Motorola One Fusion+ को पिछले महीने ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है और लॉन्च के कुछ दिन बाद ही कंपनी ने अपने स्मार्टफोन की कीमत में बढ़ोत्तरी कर दी है। भारत में सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया यह स्मार्टफोन नई व बढ़ी हुई कीमत के साथ ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर लिस्टेड है।
POCO M2 Pro ने भारत में दी दस्तक
POCO M2 Pro भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 14 जुलाई से सेल के लिए उपलब्ध होगा और इसे एक्सक्लूसिवली ई-कॉमर्स साइट Flipkart से खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है और इसकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
Realme Smart TV को आज फिर खरीदने का मौका
Realme Smart TV आज एक बार फिर से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है और इसकी सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इस टीवी को MediaTek MSD6683 प्रोसेसर पर पेश किया गया है और यह Android TV 9 Pie ओएस पर आधारित है। यूजर्स इसमें आसानी से गूगल प्ले स्टोर को एक्सेस कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
अर्फोडेबल कीमत के लॉन्च हुई Mi Smart Band 4C
Mi Smart Band 4C को आधिकारिक तौर पर मलेशिया में लॉन्च कर दिया गया है। इस फिटनेस को हार्ट रेट मॉनिटर जैसे खास फीचर के साथ लॉन्च किया गया है और इसमें उपयोग की बैटरी 14 दिनों का बैकअप दे सकती है। इसके अलावा डिवाइस में कई खास फीचर्स की सुविधा मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
आज सेल के लिए उपलब्ध होंगे Realme के तीन स्मार्टफोन
आज Realme के तीन स्मार्टफोन एक साथ सेल के लिए उपलब्ध होने वाले हैं। इनमें Realme X3, Realme X3 SuperZoom और Narzo 10 शामिल हैं। इन स्मार्टफोन की सेल दोपहर 12 बजे ई—कॉमर्स साइट Flipkart पर शुरू होगी। यूजर्स इन्हें कई आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठाकर खरीद सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Poco M2 Pro आज भारत में देगा दस्तक
Poco M2 Pro आज भारत में लॉन्च किया जाएगा और यह एक्सक्लूसिव ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध होगा। जहां इसके फीचर्स से जुड़े कई टीजर शेयर किए जा चुके हैं। इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसे Qualcomm Snapdragon 720G प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
Redmi Note 9 Pro को खरीदने को मौका
Redmi Note 9 Pro स्मार्टफोन को यूजर्स कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Amazon से खरीद सकते हैं। इसकी सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इस स्मार्टफोन में दो स्टोरेज वेरिएंट दिए गए हैं। वहीं खास फीचर्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को क्वाड रियर कैमरा, 5,020mAh की बैटरी और Qualcomm Snapdragon 720G प्रोसेसेर जैसे फीचर्स मिलेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।