Tech News 17th March Live Updates: Realme 2 Pro यूजर्स को मिला नया अपडेट
<p>Tech News 17th March Live Updates: Realme 2 Pro स्मार्टफोन को वर्ष 2018 में लॉन्च किया गया था। अब इस फोन को लेटेस्ट एंड्रॉइड सिक्योरिटी पैच अपडेट उपलब्ध कराया जा रहा है। इस बात की जानकारी Realme community पर मौजूद एक यूजर ने दी है</p>
Realme 2 Pro यूजर्स को मिला नया अपडेट
Realme 2 Pro स्मार्टफोन को वर्ष 2018 में लॉन्च किया गया था। अब इस फोन को लेटेस्ट एंड्रॉइड सिक्योरिटी पैच अपडेट उपलब्ध कराया जा रहा है। इस बात की जानकारी Realme community पर मौजूद एक यूजर ने दी है। यह अपडेट RMX1801EX_11_C.27 है। इसमें Realme 2 Pro यूजर्स को एयरटेल और जियो पर वाई-फाई कॉलिंग उपलब्ध कराई जाएगी। इससे पहले यह अपडेट Realme 3 Pro यूजर्स को दिया गया था।
Redmi K30 Pro की लॉन्च डेट को लेकर कंपनी ने किया खुलासा
Xiaomi ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi K30 Pro की लॉन्च डेट का खुलासा करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि यह 24 मार्च को चीनी मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
Redmi Note 9 Pro महज 90 सेकेंड में हुआ आउट ऑफ स्टॉक
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने हाल ही में Redmi Note 9 Pro भारतीय मार्केट लॉन्च किया था। इसकी पहली सेल आज यानी 17 मार्च को आयोजित की गई थी। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर पहली सेल के दौरान महज 90 सेकेंड में ही यह फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया। इस बात की जानकारी Xiaomi India के ग्लोबल वीपी और एमडी मनु कुमार जैन ने ट्वीट कर दी है।
Samsung Galaxy M30s को मिला एंड्रॉइड 10 अपडेट
दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung ने अपने Galaxy M30s स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉइड 10 आधारित OneUI 2.0 अपडेट रोलआउट कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने Galaxy A50 और Galaxy A40 को भी यह अपडेट दिया था। Galaxy M30s की बात करें तो इस फोन के OneUI 2.0 का फर्मवेयर वर्जन M307FXXU2BTC6 है। यह अपडेट 1.42 जीबी का है। इस अपडेट में मार्च 2020 एंड्रॉइड सिक्योरिटी पैच भी उपलब्ध है।
Coronavirus के चलते Swiggy, CureFit और Zomato ने लिया यह फैसला
। Coronavirus के चलते दुनियाभर के लोग परेशान हैं। लेकिन परेशानी सिर्फ लोगों को ही नहीं बल्कि कंपनियों को भी झेलनी पड़ रही है। कुछ दिन पहले फिटनेस सर्विस प्रोवाइडर कंपनी CureFit ने अपनी सभी क्लासेज को 14 दिन के लिए बंद कर दिया था। इसका सीधा मतलब यह है कि फिलहाल CureFit के मेंबर्स अपनी सर्विसेज को रिज्यूम नहीं कर पाएंगे। इसके चलते कंपनी ने सभी मेंबर्स के मेंबरशिप को 14 दिन आगे बढ़ा भी दिया है। इससे कंपनी को नुकसान झेलना पड़ा है।
सस्ता हुआ Infinix Band 5, जानें नई कीमत
Infinix Band 5 को पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था और यह फिटनेस बैंड एक्सक्लूसिव ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी कीमत में कटौती की घोषणा की है। जिसके बाद यूजर्स इस बैंड को मौजूदा कीमत से बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
3,000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ Redmi K20 खरीदने का मौका
यूजर्स को बेहतर डील्स देने की कोशिश में कंपनी समय-समय पर Mi Super Sale का आयोजन भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर करती रहती है। इस सेल को एक बार फिर से आयोजित किया गया है। यह सेल 18 मार्च यानी कल तक चलेगी। इससे पहले भी हमने आपको इस सेल में मिल रहे ऑफर्स की जानकारी दी है और आज भी आपके लिए एक ऑफर की डिटेल लाए हैं। अगर आप 20 मेगापिक्सल पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला Redmi K20 स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो Mi Super Sale में आपको अच्छा ऑफर मिल सकता है।
120Hz डिस्प्ले वाले सबसे सस्ते स्मार्टफोन POCO X2 को आज फिर से खरीदने का मौका
Poco X2 को तीन स्टोरेज ऑप्शन्स और तीन कलर ऑप्शन्स में खरीद सकते हैं। इस फोन की खास बात ये है कि इसमें ड्यूल पंच-होल सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन को 17 मार्च को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसके बारे में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी दी है।
Redmi Note 9 Pro आज पहली बार सेल के लिए होगा उपलब्ध
Xiaomi ने पिछले दिनों ही भारतीय बाजार में Redmi Note 9 सीरीज में दो नए स्मार्टफोन Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max को लॉन्च किया था। इनमें से Redmi Note 9 आज यानि 17 मार्च को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस समार्टफोन की खासियत है कि इसमें NavIC सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर और 5,000mAh की बैटरी मौजूद है। यूजर्स इस स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट mi.com और ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon से खरीद सकते हैं।
5000mAh और 16MP फ्रंट कैमरा के साथ आज लॉन्च होगा Realme 6i
स्मार्टफोन मार्केट में आज Realmi 6i लॉन्च किया जाना है। यह फोन 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, 5000 एमएएच बैटरी और वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। इसे भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे लॉन्च किया जाएगा। Realme के आधिकारिक Myanmar फेसबुक पेज पर इस फोन पर Unleash the Power टैगलाइन के साथ पोस्ट किया गया है। कंपनी ने बताया था कि इसे 18W क्विक चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। यह फोन भारतीय मार्केट में कब तक दस्तक देगा इसकी जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं कराई गई है।