Move to Jagran APP

Technology News Highlights 25 Sept: Redmi 8A और Realme X2 के लॉन्च के साथ ही Galaxy Fold की कीमत आई सामने

Technology News Highlights 25 Sept Samsung Galaxy Fold की लॉन्च डेट के साथ Redmi 8A और Realme X2 आज स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च हुए हैं...

By Harshit HarshEdited By: Published: Wed, 25 Sep 2019 08:02 AM (IST)Updated: Wed, 25 Sep 2019 06:03 PM (IST)
Technology News Highlights 25 Sept: Redmi 8A और Realme X2 के लॉन्च के साथ ही Galaxy Fold की कीमत आई सामने

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Technology News Highlights: टेक्नोलॉजी का हमारे जीवन में क्या महत्व है, ये हमें पता है। टेक्नोलॉजी एक ऐसी चीज है जो हर दिन बदलती रहती है। आज हम जिस टेक्नोलॉजी के साथ रह रहे हैं, कल वही टेक्नोलॉजी पुरानी हो जाती है। इंटनरेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लैस इस फास्ट लाइफस्टाइल में हमें टेक्नोलॉजी के बारे में पल-पल की जानकारी मिलनी चाहिए। आज दिन भर में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में क्या बड़े अपडेट्स हुए, इसके बारे में यहां आपको पल-पल की जानकारी मिलेगी। यहां स्मार्टफोन की लीक्ड रिपोर्ट से लेकर, लॉन्च और सेल के बारे में जानकारी मिलेगी। साथ ही साथ आपको टेक्नोलॉजी के बारे में दिन भर के बड़े अपडेट्स आपको मिलेंगे।

loksabha election banner

Here are the Highlights of September 24:

5.20pm- Samsung अगले महीने यानि 1 अक्टूबर को भारतीय बाजार में Galaxy Fold लॉन्च कर सकती है। जबकि पहले चर्चा थी कि ये फोन इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस फोन की कीमत 1 लाख रुपये के आसपास होगी। जिसे यूजर्स सभी रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे। जो कि प्री-बुकिंग के आधार​ पर उपलब्ध होगा। पूरी खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

2.17pm- Samsung Galaxy A20s को लेकर सामने आई ​नई रिपेार्ट के अनुसार भारत में यह स्मार्टफोन Rs 13,000 से कम कीमत में लॉन्च हो सकता है। कंपनी इस स्मार्टफोन को अगले महीने बाजार में उतार सकती है। Galaxy A20s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं इसमें 6.5 इंच HD+ डिस्प्ले ​उपलब्ध होगा। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

12.40pm- Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Redmi 8A लॉन्च कर दिया है। जो कि Redmi 7A का ही सक्सेजर वेरिएंट है। यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा जिसमें 2GB रैम + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 6499 है। जबकि 3GB रैम + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 6999 है। यह फोन 29 सितम्बर से ईकॉमर्स साइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक साइट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

9.15am- Realme X2 को कंपनी आधिकारिक ने तौर पर चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन की मुख्य खासियत इसका 64 मेगापिक्सल क्वाड कैमरा सेटअप है। इसे हाल ही लॉन्च हुए Qualcomm Snapdragon 730G पर पेश किया गया है। चीन में इस फोन की कीमत CNY 1,599 लगभग Rs 15,900 है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

8:00am- Redmi 8A को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। ये कंपनी का अगला बजट स्मार्टफोन होगा, इस सीरीज में लॉन्च हुए सभी एंट्री लेवल स्मार्टफोन्स को भारत में काफी पसंद किए गए हैं। इस स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.