Tech breaking News November 6th Highlights: OnePlus और Xiaomi के बाद Nokia पेश करेगा स्मार्ट टीवी
<p>Tech breaking News November 6th Highlights: Nokia भी अपना पैठ टीवी सेगमेंट में जमाने चाहती है। इसी क्रम में कंपनी जल्द ही स्मार्ट टीवी लॉन्च करने की तैयारी में है...</p>
OnePlus और Xiaomi के बाद Nokia पेश करेगा स्मार्ट टीवी
स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां पिछले काफी से अपने ब्रांड के तहत स्मार्ट टीवी लॉन्च कर रही हैं। OnePlus, Xiaomi, Motorola जैसी कंपनियों ने अपनी स्मार्ट टीवी रेंज भारत में पेश की है। अब Nokia भी अपना पैठ टीवी सेगमेंट में जमाने चाहती है। इसी क्रम में कंपनी जल्द ही स्मार्ट टीवी लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके लिए Nokia ने Flipkart के साथ साझेदारी भी की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां
1 मिनट में 6333 लीटर हवा प्योरिफाई करेगा Mi Air Purifier 3
चीन की कंपनी Xiaomi ने भारतीय मार्केट में स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और टीवी सेगमेंट में खुद को साबित करने के बाद Air Purifier कैटेगरी में भी खुद को पहले पायदान पर देखना चाहती है। इसी क्रम में कंपनी ने भारतीय मार्केट में Mi Air Purifier 3 लॉन्च कर दिया है। यह Mi Air Purifier 2S का अपग्रेडेड वर्जन है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर उपलब्ध करा दिया गया है। वहीं, कल यानी 7 नवंबर से इसे ई-कॉमर्स वेबासइट Amazon और Flipkart पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसे ट्रिपल लेयर फिल्ट्रेशन टेक्नोलॉजी से बनाया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां
PUBG Mobile 0.15.5 अपडेट में टीम डेथ मैच मोड के लिए मिलेगा The Ruins Map
PUBG Mobile जल्द ही यूजर्स के लिए 0.15.5 अपडेट जारी करेगा। इसे एंड्रॉइड और iOS यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा। यह अपडेट रॉयल पास सीजन 10 के अलावा कुछ नए फीचर्स भी पेश करेगा। Tencent Games ने कंफर्म किया है कि इस अपडेट में The Ruins नाम का नया मैप जोड़ा जाएगा। यह टीम डेथ मैच मोड के लिए होगा। आपको बता दें कि टीम डेथ मैच मोड को कुछ महीनों पहले एक मैप यानी The Warehouse के साथ पेश किया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां
लॉन्च से पहले Vivo S5 के फीचर्स और कीमत हुई लीक, पढ़ें डिटेल्स
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo जल्द ही अपने घरेलू मार्केट में नया हैंडसेट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। Vivo S5 को चीन में 14 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसके लॉन्च होने से पहले ही फोन की कीमत और फीचर्स लीक हो गए हैं। Vivo S5 की कीमत और फीचर्स को चीन के एक लीकस्टर डिजिटल चैट स्टैशन ने लीक किया है। फोन की संभावित कीमत और फीचर्स क्या होंगे ये हम आपको इस पोस्ट में बता रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां
Xiaomi Mi Watch देगी Apple Watch को टक्कर
Xiaomi ने हाल ही में चीनी मार्केट में नया स्मार्टफोन Mi CC9 Pro लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी ने Mi TV 5 Pro, Mi TV 5 Smart और Mi Smart Watch को भी बाजार में उतारा है। Mi Watch कंपनी की पहली स्मार्टवॉच है और इसके डिजाइन को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये Apple Watch को टक्कर दे सकती है। Mi Watch केवल डिजाइन के मामले में ही नहीं बल्कि फीचर्स के मामले में भी Apple Watch से काफी मिलती-जुलती है। चीनी मार्केट में लॉन्च की गई Mi Watch की शुरुआती कीमत 1299 yuan यानि करीब Rs 13,125 है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
WhatsApp को छोड़ Telegram को अपना रहे भारतीय यूजर्स
WhatsApp यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर सवाल उठते रहते हैं। कुछ ही दिन पहले Pegasus स्पाईवेयर अटैक की जानकारी सामने आई थी। इस तरह की खबरों के देखते हुए WhatsApp की सिक्योरिटी पर सवाल उठने लाजमी हैं। ऐसे में अब यूजर्स WhatsApp के विकल्प ढूंढने लगे हैं। इस खोज में भारतीय यूजर्स को Telegram काफी पसंद आ रहा है। Telegram के यूजर्स काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां
Realme X2 Pro भारत में Flipkart पर होगा उपलब्ध
Realme X2 Pro जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला है, जिसे लेकर ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर एक टीजर जारी किया है। जहां दी गई जानकारी के अनुसार स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme भारतीय बाजार में 20 नवंबर को एक स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। हालांकि टीजर में फोन के नाम का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह Realme X2 Pro हो सकता है। इस स्मार्टफोन को हाल ही में कंपनी ने चीनी मार्केट में लॉन्च किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Mi Super Sale: इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
फेस्टिव सीजन तो खत्म हो चला है लेकिन स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट्स का सिलसिला जारी है। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने Mi Super Sale का आयोजन किया है। इस दौरान Redmi K20, Redmi K20 Pro और Poco F1 को बेहद कम कीमत में खरीदा जा सकेगा। साथ ही Redmi 7A और Redmi Note 7 Pro को भी कम कीमत में उपलब्ध कराया गया है। यह सेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर आयोजित की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां
Redmi 8A अब ओपन सेल में उपलब्ध
Xiaomi ने इस साल सितंबर में भारतीय बाजार में अपना बजट रेंज स्मार्टफोन Redmi 8A लॉन्च किया था। इसकी शुरुआती कीमत 6,499 रुपये है और लॉन्च के दौरान फोन को फ्लैश सेल के जरिए उपलब्ध कराया गया था। इसके बाद कंपनी ने पिछले दिनों ही फोन को ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। वहीं अब यह फोन ओपन सेल के जरिए सेल के लिए उपलब्ध होगा और इसकी जानकारी कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपने ट्वीटर अकांउट पर की है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
भारतीय मार्केट में इंटरनेट प्लान्स को किफायती कीमत और ज्यादा बेनिफिट्स के साथ उपलब्ध कराया गया है। ल
भारतीय मार्केट में इंटरनेट प्लान्स को किफायती कीमत और ज्यादा बेनिफिट्स के साथ उपलब्ध कराया गया है। लेकिन इंटरनेट स्पीड के मामले में नेपाल और पाकिस्तान से पीछे हैं। मोबाइल ब्रॉडबैंड स्पीड की बात करें तो सितंबर 2019 में भारत 128वीं पोजिशन पर है। यह पायदान श्रीलंका, पाकिस्तान और नेपाल से काफी नीचे है। यह रिपोर्ट ब्रॉडबैंड स्पीड का विश्लेषण करने वाली फर्म Ookla ने दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां
Infinix Hot 8 पर मिल रहा है शानदार ऑफर
भारतीय फोन निर्माता कंपनी Infinix ने इसी साल सितम्बर में अपनी बजट रेंज सीरीज में नया स्मार्टफोन शामिल करते हुए Infinix Hot 8 को लॉन्च किया था। लेकिन कंपनी ने इंट्रोड्यूसरी ऑफर के तौर फोन को स्पेशल प्राइस के साथ 6,999 रुपये में उपलब्ध कराया था, जो कि सीमित समय तक के लिए ही उपब्ध था। वहीं अब कंपनी ने इस ऑफर को बढ़ाकर 31 दिसम्बर कर दिया है और ये डिवाइस प्रत्येक बुधवार को सेल के लिए उपलब्ध होगा, जिसकी घोषणा कंपनी ने पिछले दिनों आधिकारिक तौर पर की है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
Redmi Note 8 Pro आज फिर होगा सेल के लिए उपलब्ध
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi के Redmi Note 8 Pro की अगली सेल आज दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। इसकी कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है। इस फोन को आज ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर उपलब्ध कराया जाएगा। अगर इससे पहले सेल में आप इस फोन को खरीदने में नाकामयाब रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। इस फोन के साथ कई ऑफर्स भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां
Mi Note 10 आज होगा लॉन्च, जानें कीमत से फीचर्स तक हर डिटेल
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi आज अपना एक नया हैंडसेट Mi Note 10 लॉन्च करेगी। पहले कंपनी ने बताया था कि इस फोन को 14 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। लेकिन बाद में इसकी लॉन्च डेट 6 नवंबर यानी आज की बताई गई। इसे ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। यह फोन मादरीद और स्पेन में सबसे पहले लॉन्च होगा। इस स्मार्टफोन को 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा जो 10x hybrid zoom और 50x digital zoom सेंसर से लैस है, आता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां