Samsung देश का सबसे आकर्षक ब्रांड, Flipkart ऑनलाइन शॉपिंग के लिए पहली पसंद
Samsung ने रिलायंस Jio और देश की सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड Xiaomi को पीछे छोड़ते हुए सबसे आकर्षक ब्रांड बन गई है
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung देश की सबसे आकर्षक ब्रांड बनकर उभरी है। देश के ज्यातार लोग Samsung को अपनी पहली पसंद मानते हैं। Samsung ने रिलायंस Jio और देश की सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड Xiaomi को पीछे छोड़ते हुए सबसे आकर्षक ब्रांड बन गई है। TRA ने भारत के 20 आकर्षक ब्रांड्स की लिस्ट 20 दिसंबर को जारी किया है। रिलायंस Jio इस लिस्ट में भारतीय टेलिकॉम सेक्टर की सबसे लोकप्रिय ब्रांड बनकर उभरी है। रिलायंस Jio इस लिस्ट में चौथे स्थान पर काबिज है।
Samsung की लोकप्रियता के बारे में TRA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एन चंद्रमौली, जो कि इस रिसर्च टीम का हिस्सा रहे हैं कहा, Samsung देश में 8 हजार रुपये से लेकर 75,000 रुपये के रेंज में स्मार्टफोन बेच रही है जो कि अन्य मोबाइल मैन्युफैक्चर्स से इसे अलग बनाती है। उन्होंने यह भी कहा कि 2016 में Samsung Note 7 के फटने और आग लगने के बाद कंपनी ने अच्छा कमबैक किया है।
Reliance Jio के बारे में चंद्रमौली ने बोलते हुए कहा कि, जियो द्वारा इंटरनेट की भारत में पहुंच और डाटा की उपलब्धता ने इसे लोकप्रिय बनाया है। Samsung के बाद Tata Motors और तीसरे पायदान पर iPhone का नाम रहा है। Airtel और Maruti Suzuki को पांचवा सबसे आकर्षक ब्रांड माना गया है। TRA ने यह सर्वे देश के 16 शहरों के 2,500 से ज्यादा यूजर सैम्पल के बीच किया है। Samsung ने हाल ही में दिल्ली से सटे नोएडा में दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट ओपन किया है। पिछले साल के मुकाबले Tata Motors ने इस बार अच्छा प्रदर्शन किया है।
Flipkart ऑनलाइन शॉपिंग के लिए पहली पसंद
IDC की हाल ही में जारी रिपोर्ट में ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart को ऑनलाइन शॉपिंग के लिए पहली पसंद बताया जा रहा है। हालांकि, 30,000 रुपये से ऊपर की के स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए Amazon India पहली पसंद बना हुआ है। वहीं, 10 हजार से 20,000 रुपये तक के स्मार्टफोन्स के लिए Flipkart यूजर्स की पहली पसंद है। IDC ने यह सर्वे देशभर के 1,700 से ज्यादा यूजर्स के बीच किया है।
यह भी पढ़ें:
Micromax N11 और N12 बजट रेंज में लॉन्च, नॉच डिस्प्ले के अलावा ये हैं खास फीचर्स
Facebook के 68 लाख यूजर्स के अकाउंट प्रभावित, जानें कैसे करें अपना अकाउंट सुरक्षित
Zenfone Max M2 Review: बजट सेगमेंट में Realme और Redmi के लिए नई चुनौती