Move to Jagran APP

Samsung Galaxy Z Flip 5G जल्द देगा दस्तक, TENAA पर किया गया स्पॉट

Samsung Galaxy Z Flip 5G स्मार्टफोन अगस्त में आयोजित होने वाले अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च से पहले यह TENAA समेत कई बैंचमार्किंग साइट्स पर स्पॉट किया गया

By Renu YadavEdited By: Published: Thu, 25 Jun 2020 08:54 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jun 2020 08:54 PM (IST)
Samsung Galaxy Z Flip 5G जल्द देगा दस्तक, TENAA पर किया गया स्पॉट
Samsung Galaxy Z Flip 5G जल्द देगा दस्तक, TENAA पर किया गया स्पॉट

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung अपने फोल्डेबल फोन Galaxy Z Flip के 5G वेरिएंट पर काम कर रही है और उम्मीद है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को अनपैक्ड इवेंट में पेश कर सकती है। लीक्स के अनुसार Samsung का Unpacked event इस बार 5 अगस्त को आयोजित किया जा सकता है। इस इवेंट में कंपनी Galaxy Z Flip 5G के साथ ही Galaxy Note 20 और Galaxy Fold 2 को भी बाजार में उतारने की प्लानिंग कर रही है। हालांकि अभी तक Samsung Unpacked event या इसमें लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स को लेकर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन इससे पहले Galaxy Z Flip 5G बैंचमार्किंग साइट TENAA और Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन्स साइट पर स्पॉट किया गया है। इससे पहले यह Geekbench पर भी लिस्ट हो चुका है। 

prime article banner

चीन की बैंचमार्किंग साइट TENAA पर Galaxy Z Flip 5G मॉडल नंबर SM-F7070 नाम से लिस्ट किया गया है और यहां दी गई जानकारी के अनुसार यह स्मार्टफोन एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित होगा और इसे Snapdragon 865 चिपसेट पर पेश किया जाएगा। इसे अलावा इस स्मार्टफोन में NR, NSA/NR, SA/TD-LTE/LTE, FDD/WCDMA/GSM सपोर्ट की भी सुविधा मिलेगी। 

TENAA के अलावा Samsung Galaxy Z Flip 5G स्मार्टफोन Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन साइट पर भी स्पॉट किया गया है और इस फोल्डेबल फोन को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स प्राप्त हो गया है। लिस्टिंग में यह स्मार्टफोन मल्टीपल मॉडल नंबर्स में नजर आया, जिसमें SM-F707B, SM-F707N, SM-F707U, SM-F707U1, SM-F707U_SPR, SM-F707W और SM-F7070 शामिल हैं। खास बात है कि इसे कोड नेम 'Bloom-X' दिया गया है। यह स्मार्टफोन ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा। 

बता दें कि इससे पहले Samsung Galaxy Z Flip 5G स्मार्टफोन Geekbench पर भी लिस्ट हुआ था। जहां इसे सिंगल कोर में 970 और मल्टी कोर में 3220 प्वाइंट्स का स्कोर प्राप्त हुआ था। इसके अलावा यह भी जानकारी दी गई थी कि इस स्मार्टफोन में 8GB रैम और एंड्राइड 10 ओएस उपलब्ध होगा। साथ ही इसमें 15W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

Jagran HiTech #NayaBharat सीरीज के तहत इंडस्ट्री के लीडर्स और एक्सपर्ट्स ने क्या कहा है, ये जानने के लिए यहां क्लिक करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.