Samsung Galaxy W20 5G होगा कंपनी का दूसरा फोल्डेबल फोन, TENAA पर हुआ लिस्ट
Samsung Galaxy W20 5G फोल्डेबल स्मार्टफोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी जानकारी लीक हो गई है...
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung Galaxy fold के बाद अब कंपनी अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy W20 5G लॉन्च करने वाली है, जिसे 19 नवंबर को चीन में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं लॉन्च से कुछ दिन पहले ये स्मार्टफोन सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर लिस्ट हुआ है, जहां इसके कई स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की जानकारी सामने आई है। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Galaxy W20 5G की लॉन्च डेट या फीचर्स को लेकर अभी तक कोई जानकारी शेयर नहीं की है।
TENAA पर अपकमिंग स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-W2020 नाम से लिस्ट हुआ है और अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये Galaxy W20 5G हो सकता है। वहीं लिस्टिंग के अनुसार यह स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन्स के मामले में काफी हद तक Galaxy Fold के समान हो सकता है। इसका साइज 160.9×117.9×6.9mm होगा और इसमें 4.6 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में दो बैटरी उपलब्ध होगी, जिसमें एक 4,135एमएएच और दूसरी 4,380एमएएच की होगी।
रिपोर्ट के अनुसार Galaxy W20 को 5G वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा और यह स्मार्टफोन octa-Core Snapdragon 855+ चिपसेट पर पेश हो सकता है। इसके अलावा फोन का एक मॉडल 4G सपोर्ट के साथ भी लॉन्च किया जा सकता है। वहीं पिछले दिनों सामने आई लीक्स के मुताबिक W20 5G स्मार्टफोन में साधारण clamshell के साथ ही फिजिकल कीबोर्ड भी उपलब्ध होगा और कंपनी इसे Galaxy Fold की तुलना में कम कीमत में लॉन्च कर सकती है।
Galaxy Fold को भारतीय बाजार में 1.65 लाख रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था और इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी इंटरनल मेमोरी दी गई है। वहीं फोन में ड्यूल डिस्प्ले दिया गया है जिसमें एक डिस्प्ले का साइज 7.3 इंच और दूसरे डिस्प्ले का साइज 4.6 इंच है। इस फोल्डेबल फोन को 7nm 64-बिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर पेश किया गया है।