Samsung Galaxy Z Fold 2 की लॉन्चिंग का हुआ ऐलान, इस खास दिन फोन देगा दस्तक
Samsung Galaxy Unpacked Event का पहला पार्ट बीते 5 अगस्त 2020 को हुआ था। इस दौरान Samsung ने Galaxy Note 20 Galaxy Note 20 Ultra समेत कई प्रीमियम फ्लैगशिप डिवाइस को लॉन्च किया था।
नई दिल्ली, टेक डेस्क. Samsung Galaxy Unpacked Event part 2: साउथ कोरियाई कंपनी Samsung की तरफ से Unpacked Event Part 2 का ऐलान कर दिया है। Samsung का यह इवेंट आगामी 1 सितंबर 2020 की सुबह 10 बजे होगा। इस दिन Samsung कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy Z Fold2 की ग्लोबल लॉन्चिंग कर सकती है।
Show’s not over. Watch the shape of the future change at Unpacked Part 2, September 1, 2020. #SamsungEvent pic.twitter.com/djVV76OV2c
— Samsung Mobile (@SamsungMobile) August 27, 2020
यहां देखें लाइव इवेंट
कंपनी के इस लॉन्चिंग इवेंट को Samsung.com और news.samsung.com वेबसाइट पर देखा जा सकेगा। कंपनी की तरफ से ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक ट्विट करके इस बारे में जानकारी दी गई है। Galaxy Z Fold 2 की लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी कुछ नए सरप्राइज एलिमेंट को पेश कर सकती है। फिलहाल कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई खुलासा नही किया गया है। लेकिन इतना जरूर कहा गया है कि अभी शो ओवर नही हुआ है।
Samsung Galaxy Unpacked Event 2020
बता दें कि इससे पहले Samsung की तरफ से बीते 5 अगस्त को Samsung Galaxy Unpacked Event का पहला पार्ट हुआ था। इस दौरान Samsung ने Galaxy Note 20, Galaxy Note 20 Ultra की लॉन्चिंग का ऐलान किया था। इसके अलावा Galaxy Buds Live, the Galaxy Tab S7 टैबलेट, Galaxy Watch 3 को भी लॉन्च किया गया था। ऐसे में एक बार फिर Unpacked Event Part 2 के ऐलान के बाद Samsung की कई नई डिवाइस की लॉन्चिंग की उम्मीद की जा रही हैं। बता दें कि Unpacked Event Part2 एक ग्लोबाल इवेंट है। ऐसे में Samsung के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy Z Fold2 के लिए फिलहाल भारतीयों को इंतजार करना पड़ सकता है।