Move to Jagran APP

Samsung Galaxy Unpacked 2020 की आधिकारिक डेट आई सामने, लॉन्च होंगे कई फ्लैगशिप डिवाइसेज

Samsung के इस मेगा इवेंट में कई डिवाइसेज पेश किए जा सकते हैं जिनमें Galaxy Note 20 सीरीज Galaxy Fold 2 और Galaxy Z Flip 5G आदि शामिल हैं।

By Harshit HarshEdited By: Published: Wed, 08 Jul 2020 07:28 AM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2020 07:32 AM (IST)
Samsung Galaxy Unpacked 2020 की आधिकारिक डेट आई सामने, लॉन्च होंगे कई फ्लैगशिप डिवाइसेज
Samsung Galaxy Unpacked 2020 की आधिकारिक डेट आई सामने, लॉन्च होंगे कई फ्लैगशिप डिवाइसेज

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung galaxy unpacked 2020 की आधिकारिक डेट सामने आ गई है। इस मेगा इवेंट को अगले महीने 5 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। ऐसा पहली बार हुआ है कि इस इवेंट को ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए आयोजित की जाएगी। कोरोनावायरस महामारी की वजह से इस साल सभी बड़े टेक इवेंट्स ऑनलाइन ही आयोजित किए गए हैं। Samsung Galaxy Unpacked 2020 इवेंट को भारतीय समयानुसार शाम के 7:30 बजे आयोजित की जाएगी। इस इवेंट को Samsung के आधिकारिक ऑनलाइन चैनल्स के माध्यम से लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। Samsung के इस मेगा इवेंट में कई डिवाइसेज पेश किए जा सकते हैं, जिनमें Galaxy Note 20 सीरीज, Galaxy Fold 2 और Galaxy Z Flip 5G आदि शामिल हैं।

prime article banner

Samsung Galaxy Unpacked 2020 के मुख्य आकर्षण

Samsung अपने इस मेगा टेक इवेंट में वैसे तो कई डिवाइसेज पेश कर सकता है लेकिन आकर्षण के केन्द्र में अल्ट्रा प्रीमियम Galaxy Note 20 सीरीज और Galaxy Fold 2 रहेंगे। कंपनी अपने इन दोनों प्रीमियम फ्लैगशिप डिवाइसेज को इस मेगा इवेंट में पेश कर सकती है। Galaxy Note 20 सीरीज से जुड़े कुछ लीक्स पहले भी सामने आ चुके हैं। इस बार कंपनी अपने इस प्रीमियम फ्लैगशिप सीरीज में तीन डिवाइसेज Galaxy Note 20, Galaxy Note 20 Plus और Galaxy Note 20 Ultra को लॉन्च कर सकती है।

साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Galaxy S20 सीरीज के साथ कंपनी ने Ultra एडिशन को इंट्रोड्यूस किया है। Galaxy Note 20 Ultra कंपनी के इस सीरीज के इतिहास का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है। इस स्मार्टफोन को Snapdragon 865+ SoC के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, भारत समेत कुछ बाजार में इसे Exynos 992 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। Galaxy Note 20 सीरीज के कैमरे और डिस्प्ले में भी अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। साथ ही, S-Pen को और भी स्मार्ट बनाया जा सकता है।

इस मेगा इवेंट में कंपनी अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Fold के अगले मॉडल को पेश कर सकती है। इस स्मार्टफोन को Snapdragon 865 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। फोन के कैमरे और डिस्प्ले में भी अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। साथ ही, डिजाइन में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कंपनी एक और फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip के 5G वेरिएंट को भी इस मेगा टेक इवेंट में पेश कर सकती है।

Jagran HiTech #NayaBharat सीरीज के तहत इंडस्ट्री के लीडर्स और एक्सपर्ट्स ने क्या कहा है, ये जानने के लिए यहां क्लिक करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.