Move to Jagran APP

Samsung Galaxy Unpacked 2020 इवेंट थोड़ी देर में होगा शुरू, यहां देखें Live Stream

Samsung Galaxy Unpacked 2020 इवेंट थोड़ी देर में शुरू होगा। इस दौरान Galaxy S20 सीरीज लॉन्च की जाएगी जिनमें Galaxy S20 Galaxy S20+ और Galaxy S20 Ultra शामिल होंगे

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 11:14 AM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 11:55 PM (IST)
Samsung Galaxy Unpacked 2020 इवेंट थोड़ी देर में होगा शुरू, यहां देखें Live Stream
Samsung Galaxy Unpacked 2020 इवेंट थोड़ी देर में होगा शुरू, यहां देखें Live Stream

नई दिल्ली, टेक डेस्क। दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung 11 फरवरी को Galaxy Unpacked 2020 आयोजित करेगी। भारतीय समयानुसार यह इवेंट आज रात 12:30 बजे से शुरू होगा। इस इवेंट में Galaxy S20 सीरीज लॉन्च की जाएगी जिनमें Galaxy S20, Galaxy S20+ और Galaxy S20 Ultra शामिल होंगे। इसके अलावा Galaxy Z Flip भी लॉन्च किया जा सकता है। यह कंपनी का नेक्सट-जनेरेशन फोल्डेबल फोन होगा। अगर आप इस इवेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो हम आपको इस इवेंट में लॉन्च होने वाले प्रोडक्टस की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही इस इवेंट की टाइमिंग्स की जानकारी भी दे रहे हैं।

loksabha election banner

Samsung Galaxy Unpacked 2020 का समय: यह इवेंट सैन फ्रांसिसको में आज सुबह 11 बजे से शुरू हो चुका है। वहीं, भारतीय समयानुसार यह इवेंट रात 12:30 बजे से शुरू होगा। इसे कंपनी के सभी आधिकारिक सोशल मीडिया चैनल्स पर लाइव दिखाया जाएगा। साथ ही आप हमारे साथ इसके लाइव अपडेट्स के लिए बने रह सकते हैं।

Samsung Galaxy Unpacked 2020 की लॉन्च डिटेल्स:

Samsung Galaxy S20 सीरीज: इस दौरान कंपनी अपने नए फ्लैगशिप फोन्स लॉन्च कर सकती है। कंपनी Samsung Galaxy S20 के अलावा Galaxy S20+ और Galaxy S20 Ultra लॉन्च कर सकती है। ये तीनों ही फोन्स 5G सपोर्ट के साथ पेश किए जा सकते हैं। वहीं, कुछ चुनिंदा मार्केट्स में Galaxy S20 4G वेरिएंट्स को भी पेश किए जाने की उम्मीद है। Galaxy S20 सीरीज में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। साथ ही कर्व्ड डायनेमिक एमोलेड डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। इसके अलावा 16 जीबी तक की रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज दी जाने की उम्मीद है। इसके अलावा 5000 एमएएच की बैटरी दी जाने की भी संभावना है। इस सीरीज के बारे में अधिक जानकारी के लिए निम्न लिंक्स पर करें क्लिक

Samsung Galaxy S20 सीरीज की लॉन्च से पहले कीमत और फीचर्स आए सामने

Samsung Galaxy S20 सीरीज में 108MP कैमरा, 16GB RAM समेत ये होंगे खास फीचर्स

Galaxy Z Flip: इस फोन को एक टीवी विज्ञापन में देखा गया था। इस फोन को 1980 डॉलर यानी करीब 1,41,900 रुपये होने की उम्मीद है। यह कीमत Galaxy Fold से कम है। कुछ समय पहले इस फोन का डिजाइन सामने आया था। यह clamshell-style जैसा होगा। यह दिखने में Motorola Razr जैसा होगा। वहीं, यह प्लास्टिक बॉडी के साथ आएगा। इसे बाजार में Motorola Razr और Huawei Mate X से कड़ी टक्कर मिल सकती है। इसकी ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें यहां

Samsung Galaxy Z Flip और Galaxy S20 सीरीज की लॉन्च डेट और कीमत आई सामने

Galaxy Buds+: इसमें स्पॉटिफाई इंटीग्रेशन और डेडिकेटेड गेम मोड दिया गय होगा। एक लिस्टिंग के मुताबिक, इसमें 85 एमएएच की बैटरी दी जाने की उम्मीद है जो Galaxy Buds की 58mAh बैटरी से ज्यादा है। यह सिंगल चार्ज में 7.5 घंटे का टॉकटाइम और 11 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक देने का दावा करता है। इसमें एक्टिव नॉयस कैंसिलेशन तकनीक भी दी जा सकती है जो Apple AirPods Pro की तरह होगा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.