Move to Jagran APP

Samsung Galaxy S20 FE स्मार्टफोन की डिस्प्ले की समस्या हुई दूर, कंपनी ने जारी किया अपडेट

Samsung Galaxy S20 FE भारत में 49999 रुपये में उपलब्ध है। इसे 8GB + 128GB सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन क्लाउड रेड क्लाउड लेवेंडर क्लाउड मिंट क्लाउड नेवी और क्लाउड व्हाइट कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।

By Saurabh VermaEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 06:36 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 07:47 AM (IST)
Samsung Galaxy S20 FE स्मार्टफोन की डिस्प्ले की समस्या हुई दूर, कंपनी ने जारी किया अपडेट
यह Samsung Galaxy S20 FE की फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, आइएएनएस. Samsung ने नया साफ्टवेयर अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस साफ्टवेयर को Galaxy S20 FE के लिए बनाया गया है। इस स्मार्टफोन में वर्ल्ड वाइड टच इनपुट डिस्प्ले में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। यह अपडेट स्मार्टफोन के दोनों  वर्जन 4G EXynos 990 और 5G Snapdragon 865 के लिए उपलब्ध रहेगा। ऐसे में अगर आपके पास Galaxy S20 FE स्मार्टफोन यूजर हैं, तो आपको अपेडेट प्रोसेस शुरू करना होगा। इसके लिए यूजर्स को फोन की सेटिंग ऑप्शन में जाना होगा। जहां से Software update पर टैप करना होगा। इसके बाद डाउनलोड और इंस्टॉल ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इस तरह अपडेट प्रोसेस पूरा हो जाएगा। इस अपडेट प्रासेस के लिए फोन में इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होती है। 

loksabha election banner

Samsung Galaxy S20 FE: कीमत 

Samsung Galaxy S20 FE भारत में 49,999 रुपये में उपलब्ध है। इसे 8GB + 128GB सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन क्लाउड रेड, क्लाउड लेवेंडर, क्लाउड मिंट, क्लाउड नेवी और क्लाउड व्हाइट कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

Samsung Galaxy S20 FE को ग्लोबल मार्केट में 4G और 5G वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। लेकिन भारतीय बाजार में यह स्मार्टफोन केवल 4G वेरिएंट में ही उपलब्ध होगा। एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल एचडी+ ​सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन Exynos 990 चिपसेट पर काम करता है। Samsung Galaxy S20 FE में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 12MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 8MP का टेलिफोटो शूटर दिया गया है। जबकि वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है। वहीं सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.