लॉन्च से पहले Samsung Galaxy Note 20 के सभी फीचर्स आए सामने, जानें कैसा होगा ये प्रीमियम स्मार्टफोन?
इस स्मार्टफोन सीरीज को अगले महीने 5 अगस्त को आयोजित होने वाले Galaxy Unpacked Event 2020 में लॉन्च किया जाएगा।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung साल की दूसरी छमाही में अपने एक और प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस स्मार्टफोन सीरीज को अगले महीने 5 अगस्त को आयोजित होने वाले Galaxy Unpacked Event 2020 में लॉन्च किया जाएगा। वैसे तो इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं। अब जो नई लीक सामने आई है उसमें फोन के सभी फीचर्स को संभावित कीमत के बारे में भी खुलासा किया गया है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि यह प्रीमियम स्मार्टफोन लुक और डिजाइन के अलावा परफॉर्मेंस में भी कैसा हो सकता है।
डिजाइन
Samsung Galaxy Note 20 का डिजाइन भी Galaxy S20 सीरीज की तरह ही आइडेंटिकल हो सकता है। Note 20 सीरीज में S-Pen फीचर यूजर्स को मिलेगा। फोन के बेस मॉडल के जो रेंडर सामने आए हैं उसके मुताबिक, फोन के फ्रंट में सेंट्र्ली अलाइंड पंच-होल डिस्प्ले फीचर दिया जा सकता है। फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। साथ ही, कैमरे पैनल का डिजाइन चौकोर साइज का दिया जाएगा। फोन में LED फ्लैश फीचर दिया जा सकता है। फोन में SuperAMOLED डिस्प्ले पैनल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। बेस मॉडल में 60Hz रिफ्रेश रेट का डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन के डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 2,400 x 1,080 पिक्सल दिया जा सकता है।
परफॉर्मेंस
फोन को Exynos 990 SoC ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ भारत और यूरोपीय देशों में लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 2.7 गीगा हर्ट्ज का प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसकी वजह से गेमिंग परफॉर्मेंस बेहतर हो सकती है। फोन को 256GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में USB Type C केबल दिया जा सकता है। Samsung के अन्य प्रीमियम डिवाइसेज की तरह ही इसमें भी 3.5mm का ऑडियो जैक दिया जा सकता है। फोन 4,300mAh की बैटरी और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग फीचर के साथ आ सकता है। फोन की बैटरी को 30 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। फोन eSIM के सपोर्ट के साथ भी आ सकता है।
कैमरा
फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 12MP का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। जिसमें f/1.8 का अपर्चर दिया जा सकता है। ये एक ड्यूल-पिक्सल ऑटोफोकस कैमरा होगा जो OIS, EIS जैसे फीचर्स के साथ आ सकता है। फोन में एक और 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर दिया जा सकता है। इस कैमरे में f/2.2 का अपर्चर दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 64MP का एक और कैमरा दिया जा सकता है जो कि ट्रिपल ऑप्टिकल जूम के साथ आ सकता है। इस लेंस का अपर्चर f/2.0 दिया जा सकता है। इसके रियर कैमरे से 8K तक की वीडियो कैप्चर की जा सकती है। फोन के फ्रंट में 10MP का ड्यूल पिक्सल सेंसर दिया जा सकता है।
S-Pen
Samsung Galaxy Note 20 सीरीज के साथ आने वाले S-Pen को इस बार अपग्रेड किया जा सकता है। इसमें Microsoft Gaming कंट्रोल दिया जा सकता है। फोन का S-Pen आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर से लैस हो सकता है। साथ ही, इसमें पिछले सीरीज की तरह ही कई जेस्चर कंट्रोल फीचर्स दिए जा सकते हैं।
संभावित कीमत
Galaxy Note 20 को मिस्टिक ब्रॉन्ज, मिस्टिक ग्रे और मिस्टिक कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। फोन को यूरोप में $1200 (करीब 92,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इसकी कीमत भी Galaxy S20 सीरीज की तरह ही रखी जा सकती है। यह फोन Android 10 पर आधारित OneUI 2.0 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।