Samsung Galaxy Note 20 सीरीज आज भारत में होगी लॉन्च, ऐसे देख सकते हैं लाइव स्ट्रीम
Samsung Galaxy Note 20 और Galaxy Note 20 Ultra 5G को आज भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। ये दोनों ही स्मार्टफोन दमदार फीचर्स से लैस हैं
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung ने पिछले महीने आयोजित किए गए Galaxy Unpacked 2020 इवेंट के दौरान Galaxy Note 20 सीरीज से पर्दा उठा दिया था। लंबे इंतजार के बाद अब इस सीरीज के दो स्मार्टफोन Galaxy Note 20 और Galaxy Note 20 Ultra 5G आज यानि 25 अगस्त को भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाएंगे। वैसे बता दें कि कंपनी पहले ही घोषणा कर चुकी है ये स्मार्टफोन भारत में Amazon.in के माध्यम से सेल के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। Galaxy Note 20 सीरीज के लॉन्च इवेंट का ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए लाइव देखा जा सकता है।
ऐसे देंखे लाइव स्ट्रीम
अगर आप Galaxy Note 20 सीरीज का लॉन्च इवेंट लाइव देखना चाहते हैं तो उसके लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भी लॉन्च लाइव इवेंट देखा जा सकता है। लॉन्च इवेंट देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
Samsung Galaxy Note 20 की कीमत
Samsung Galaxy Note 20 केवल 4G वेरिएंट में उपलब्ध होगा और इसकी कीमत 77,999 रुपये है। इसमें 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसे मिस्टिक ग्रीन, मिस्टिक ग्रे, मिस्टिक ब्लू और मिस्टिक ब्रॉन्स कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। जबकि Galaxy Note 20 Ultra 5G की कीमत 1,04,999 रुपये है। इसमें 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज दी गई है। यह मिस्टिक ब्रॉन्ज, मिस्टिक ब्लैक और मिस्टिक व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Samsung Galaxy Note 20 सीरीज के फीचर्स
Samsung Galaxy Note 20 और Galaxy Note 20 Ultra 5G दोनों ही स्मार्टफोन Exynos 990 चिपसेट पर काम करते हैं और इन्हें एंड्राइड 10 ओएस पर पेश किया गया है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा और पंच होल डिजाइन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही S Pen सपोर्ट भी मौजूद है जिसमें कई खास फीचर्स मौजूद हैं। S Pen की मदद से स्क्रीशॉट कैप्चर किया जा सकता है।
Samsung Galaxy Note 20 Ultra में 4,500mAh की बैटरी और 108MP का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। इसमें 6.9 इंच का क्यूएचडी+ डायनेमिक एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। जबकि Galaxy Note 20 में 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का फुलएचडी+ डिस्प्ले और 4,300mAh की बैटरी मौजूद है।