Samsung Galaxy A72 4G स्मार्टफोन 6GB रैम और Snapdragon 720G प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट
Samsung Galaxy A72 4G को लेकर अभी तक कई लीक्स व खुलासे सामने आ चुके हैं। वहीं अब यह स्मार्टफोन Google Play Console पर लिस्ट हुआ है। जहां दी गई जानकारी के अनुसार इसमें 6GB रैम और क्वाड रियर कैमरा दिया जा सकता है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung के लिए साल 2021 की शुरुआत काफी धमाकेदार रही है। कंपनी ने इन दो महीने में कई नए स्मार्टफोन बाजार में उतार चुकी है और कई लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। पिछले दिनों सामने आई रिपोर्ट के अनुसार Samsung जल्द ही Samsung Galaxy A72 4G स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। हालांकि, अभी तक इसकी लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की गई है लेकिन इसे लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं। वहीं यह स्मार्टफोन Google Play Console पर लिस्ट हो गया है। जहां इसके कई महत्वपूर्ण फीचर्स की जानकारी दी गई है।
[EXCLUSIVE] Samsung Galaxy A72 4G variant listed on Google Playconsole. Samsung ready to launch Galaxy A52 & Galaxy A72 in India.
Specifications:
- FHD+ Infinity O AMOLED display
- Android 11
- Qualcomm Snapdragon 720G Soc
- 6GB RAM#SamsungGalaxyA72 #TamilanTechinical pic.twitter.com/O1LRLGPr8y— தமிழன் டெக்கினிக்கல் (Tamilan Techinical) (@TTechinical) March 4, 2021
टिप्स्टर @TTechnical ने ट्विटर पर कुछ स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं जिनमें Google Play Console पर लिस्ट हुए Samsung Galaxy A72 के 4G वेरिएंट को दिखाया गया है। लिस्टिंग के अनुसार इस स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 720G प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है। इसमें ग्राफिक्स के लिए एड्रीनो 618 जीपीयू उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन एंड्राइड 11 ओएस पर आधारित होगा और इसमें फुल एचडी प्लस डिस्प्ले की सुविधा दी जाएगी। इतना ही नहीं यह भी जानकारी दी गई है कि अपकमिंग स्मार्टफोन में 6GB रैम उपलब्ध होगी।
ट्विटर पोस्ट में स्क्रीनशॉट के साथ Samsung Galaxy A72 4G की इमेज भी शेयर की गई है। जिसमें पंच होल कटआउट डिस्प्ले और स्लिम बेजेल्स दिए गए हैं। फोन के राइट साइड पैनल में पावर और वॉल्यूम बटन मौजूद हैं। हालांकि, यह स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि ये फोटो Samsung Galaxy A72 4G की है। इसके लिए यूजर्स को कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।
Samsung Galaxy A72 4G की संभावित कीमत
Samsung Galaxy A72 4G को ग्लोबल मार्केट में EUR 449 यानि 39,400 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन अब तक सामने आई लीक्स के अनुसार भारत में यह स्मार्टफोन इससे कम कीमत में उपलब्ध हो सकता है। उम्मीद है कि भारत में यह इसी महीने यानि मार्च में दस्तक दे।