Samsung Galaxy A51 5G जल्द हो सकता है लॉन्च, Wi-Fi सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट
Samsung Galaxy A51 5G के बारे में नई जानकारी सामने आई है। इस स्मार्टफोन को हाल ही में Wi-Fi सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung Galaxy A51 को इस साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया है। जल्द ही कंपनी इसके 5G वेरिएंट को लॉन्च किया जा सकता है। पिछले दिनों इसके बारे में कई जानकारियां सामने आई है। इसे सर्टिफिकेशन वेबसाइट Geekbench पर भी लिस्ट किया गया है। अब इस स्मार्टफोन को Wi-Fi सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है। इसे मॉडल नंबर SM-A516N के नाम से लिस्ट किया गया है। सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुई जानकारी के मुताबिक, ये Wi-Fi 802.11 b/g/n/ac स्टैंडर्ड को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा ये 2.4GHz और 5GHz की फ्रिक्वेंसी को सपोर्ट करेगा।
Samsung Galaxy A51 5G के संभावित फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में L शेप वाला कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। फोन में सेंट्रली अलाइंड पंच-होल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन में Super AMOLED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन Exynos 980 प्रोसेसर और 5G मॉडम का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके बैक में क्वाड रियर कैमरा सेट-अप का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन Android 10 पर आधारित OneUI 2.0 पर रन कर सकता है।
भारत में लॉन्च हुए बेस मॉडल Samsung Galaxy A51 के फीचर्स की बात करें तो ये 6.5 इंच के Super AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें फुल एचडी प्लस डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल किया गया है। फोन के बैक में क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है। जिसमें 48MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 5MP का डेप्थ सेंसर और 5MP का ही मैक्रो सेंसर दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है।
फोन Exynos 9611 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है। यह स्मार्टफन 4GB RAM + 64GB और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। फोन में ड्यूल 4G सिम कार्ड का सपोर्ट भी दिया गया है। ये 4,000mAh की बैटरी और 15W की फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल किया गया है और ये लेटेस्ट Android 10 पर आधारित OneUI 2.0 पर रन करता है।