Move to Jagran APP

Reliance Jio ने पेश की UPI पेमेंट सर्विस! Google Pay और Paytm को मिलेगी कड़ी टक्कर

Reliance Jio देश की पहली ऐसी टेलिकॉम कंपनी है जो अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को UPI पेमेंट सर्विस ऑफर कर रही है

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 09:58 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2020 10:11 AM (IST)
Reliance Jio ने पेश की UPI पेमेंट सर्विस! Google Pay और Paytm को मिलेगी कड़ी टक्कर
Reliance Jio ने पेश की UPI पेमेंट सर्विस! Google Pay और Paytm को मिलेगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली, टेक डेस्क। टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपने यूजर्स के लिए एक नई सर्विस लॉन्च कर दी है। इस सर्विस के जरिए यूजर्स अब UPI पेमेंट कर पाएंगे। यह सर्विस कंपनी की आधिकारिक ऐप My Jio App के जरिए इस्तेमाल की जा सकेगी। इस बाती की जानकारी एक रिपोर्ट के जरिए मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, Reliance Jio देश की पहली ऐसी टेलिकॉम कंपनी है जो अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को UPI पेमेंट सर्विस ऑफर कर रही है। कंपनी ने JioMoney के बजाय MyJio ऐप में इस सर्विस को दिया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि शुरुआत में कुछ ही यूजर्स इस सर्विस का इस्तेमाल कर पाएंगे।  

prime article banner

Entrackr की रिपोर्ट के मुताबिक, Jio यूजर्स को UPI पेमेंट सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए एक नई UPI ID बनानी होगी। यह आईडी यूजर्स My Jio ऐप के जरिए बना सकते हैं। यह आईडी @Jio से खत्म होगी। आईडी बनने के बाद यूजर्स को अपनी बैंक डिटेल्स वेरिफाई करनी होंगी। इसके बाद UPI पिन जनरेट करना होगा। इसके बाद आप पेमेंट कर पाएंगे।

Jio UPI की मार्केट में एंट्री यहां पहले से मौजूद Google Pay, PhonePe और Paytm को कड़ी टक्कर देती नजर आएगी। आपको बता दें कि WhatsApp ने अपने पेमेंट सर्विस के लिए भी Jio से ही बात की थी। हालांकि, WhatsApp को NPCI से इस सर्विस के लिए फिलहाल हरि झंडी नहीं मिल पाई है।

इससे पहले खबर आई थी कि Airtel और Vodafone को पीछे छोड़ Reliance Jio भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम ऑपरेटर कंपनी बन गई है। इस कंपनी ने नवंबर महीने में 5.6 मिलियन यूजर्स को अपने साथ जोड़ा है जिसके बाद से कंपनी का कुल यूजरबेस 369.93 मिलियन यानी 36.9 करोड़ हो गया। वहीं, भारतीय मोबाइल सर्विसेज मार्केट में Jio कंपनी का शेयर 32.04 फीसद हो गया। यह जानकारी टेलिकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया TRAI द्वारा दी गई है। ऐसे में अब Reliance Jio कंपनी Vodafone और Airtel से ज्यादा बड़ी कपंनी बन गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.