Redmi Y3 में हो सकता है Vivo V15 Pro की तरह 32MP का सेल्फी कैमरा
Redmi S3 से पहले हाल ही में Huawei P30 और Vivo V15 Pro को 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च किया जा चुका है। इस तरह से यह Xiaomi का पहला स्मार्टफोन होगा जिसे 32 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
By Harshit HarshEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 03:44 PM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 04:08 PM (IST)
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Xiaomi ने हाल ही में चीन में अपने Redmi सीरीज के Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro और Redmi 7 स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। Redmi के प्रेसिडेंट Lu Weibing ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट के जरिए अगले स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल सेल्फी शूटर कैमरा देने का हिंट दिया है। इस स्मार्टफोन को चीन में Redmi S3 और भारत समेत ग्लोबल बाजार में Redmi Y3 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। Mi Fans ने जब Lu Weibing से नए फोन के बारे में पूछा तो उन्होंने हां में कई फैन्स को रिप्लाई किया।
Redmi Y3 से पहले हाल ही में Huawei P30 और Vivo V15 Pro को 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च किया जा चुका है। इस तरह से यह Xiaomi का पहला स्मार्टफोन होगा जिसे 32 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा Honor 20i, Honor 20 and Honor 20 Pro में भी 32 मेगापिक्सल कैमरा दिया जा सकता है। Xiaomi के Redmi Y3 में Samsung GD1 सेंसर दिया जा सकता है।
Samsung ने इस सेंसर को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया है जिसमें रियल टाइम HDR मोड दिया गया है। Redmi अपने Redmi 6 सीरीज के अगले स्मार्टफोन Redmi 7 को भी जल्द ही भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। Redmi Y3 को युवाओं के लिए खास तौर पर सेल्फी सेंट्रिक बनाया जा सकता है। इस सीरीज के पिछले स्मार्टफोन Redmi Y2 में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फ्रंट में भी LED फ्लैश दिया गया है। Redmi Y3 को हाल ही में वाई-फाई सर्टिफिकेशन मिला है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें