Move to Jagran APP

Redmi Note 8 में होगा 48MP कैमरा, Rs 10,000 के अन्दर कीमत समेत ये डिटेल्स हुई कन्फर्म

Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro की कई डिटेल्स कन्फर्म की हैं। ये दोनों फोन्स फिलहाल चीन में लॉन्च होंगे।

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Mon, 26 Aug 2019 10:55 AM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2019 01:42 PM (IST)
Redmi Note 8 में होगा 48MP कैमरा, Rs 10,000 के अन्दर कीमत समेत ये डिटेल्स हुई कन्फर्म
Redmi Note 8 में होगा 48MP कैमरा, Rs 10,000 के अन्दर कीमत समेत ये डिटेल्स हुई कन्फर्म

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Redmi ने 29 अगस्त को Redmi Note 8 series के लॉन्च को कन्फर्म किया है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स - Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro सम्मिलित है। ये दोनों फोन्स फिलहाल चीन में लॉन्च होंगे। लॉन्च से पहले, कंपनी ने Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro की कई डिटेल्स कन्फर्म की हैं। पिछले हफ्ते कंपनी ने कन्फर्म किया है की फोन्स में मीडियाटेक हीलियो G90T चिप और 64MP रियर प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। अब कंपनी ने Redmi Note 8 की कुछ डिटेल्स कन्फर्म की हैं।

loksabha election banner

Redmi Note 8, Redmi Note 7 की तुलना में काफी पावरफुल होने वाला है। कंपनी ने आधिकारिक तौर से रिवील किया है की फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया जाएगा। बता दें, Redmi Note 7 में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया था। Redmi ने यह भी कन्फर्म किया है की Redmi Note 8 के रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। कंपनी ने रिवील किया की Redmi Note 8 में 48MP का प्राइमरी कैमरा और सुपर वाइड एंगल सेकेंडरी कैमरा और अंत में डेप्थ ऑफ फील्ड तीसरा कैमरा दिया जाएगा। इसमें एक सुपर मैक्रो लेंस भी दिया जाएगा। इसी के साथ Redmi Note 8 में 4500mAh की बैटरी और 18W फैट्स चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा। हालंकि, कुक अफवाहों के अनुसार, Redmi Note 8 के बॉक्स में 10W का चार्जर दिया जाएगा।

Redmi फोन खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro के फ्रंट में डॉट ड्रॉप नॉच दी जा सकती है, जिसमें सेल्फी शूटर मौजूद होगा। इससे फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो भी बढ़ जाएगा। Redmi Note 7 सीरीज भी डॉट ड्रॉप नॉच के साथ आई थी। Redmi Note 8 सीरीज गोरिल्ला ग्लास 5 सपोर्ट के साथ भी आ सकती है। स्पेसिफिकेशन्स के अलावा, Redmi Note 8 किस प्राइस रेंज में आएगा, यह भी कन्फर्म हो गया है। कंपनी ने कन्फर्म किया है की Redmi Note 8 की कीमत Redmi Note 7 की चीनी कीमत से मिलती-जुलती होगी। इसका मतलब है की Redmi Note 8 Rs 10000 के अंदर होगी। Redmi Note 7 की भारत में कीमत Rs 9999 है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.