Redmi Note 8 Series ने 1 दिन में किया 1 मिलियन से ज्यादा रेजिस्ट्रेशन का आंकड़ा पार
Redmi Note 8 series ने चीन में रेजिस्ट्रेशन में एक दिन में 1 मिलियन से जायदा का आंकड़ा पार कर लिया है। Redmi Note 8 series के दोनों स्मार्टफोन Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Redmi Note 8 series ने चीन में रेजिस्ट्रेशन में एक दिन में 1 मिलियन से जायदा का आंकड़ा पार कर लिया है। यह जानकारी Xiaomi ने दी है। Redmi Note 8 series के दोनों स्मार्टफोन Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro 29 अगस्त को लॉन्च किये जाएंगे। जहां Redmi Note 8 Pro कंपनी के Redmi Note 7 Pro का सक्सेसर होगा। वहीं, Redmi Note 8 कंपनी के Redmi Note 7 के सक्सेसर के रूप में पेश किया जाएगा। Redmi Note 8 Pro को लेकर यह कन्फर्म हो चुका है की फोन क्वैड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा और इसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर मौजूद होगा। नए Redmi Note फोन की बैटरी के बारे में भी पता चल चुका है।
Xiaomi ने Weibo पर पोस्ट कर के यह घोषणा की है की Redmi Note 8 सीरीज ने 1 मिलियन रेजिस्ट्रेशन का आंकड़ा पार कर लिया है। रेजिस्ट्रेशन का पेज इस हफ्ते की शुरुआत में लाइव किया गया था। कंपनी ने यह भी बताया की Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro को पेश करने से पहले की फोन्स के 1.51 मिलियन रजिस्ट्रेशन्स हो गए हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब Xiaomi के किसी फोन को ऐसा रिस्पांस मिला हो। इस हफ्ते की शुरुआत में ही Redmi Note 7 सीरीज दुनियाभर में 20 मिलियन यूनिट्स की बिक्री के माइलस्टोन पर पंहुचा है।
Redmi Note 8 series: लेटेस्ट टीजर के अनुसार, Redmi Note 8 series गेमिंग एक्सेसरीज को सपोर्ट करेगी। फोन्स में लिक्विड कूलिंग और लम्बी बैटरी लाइफ भी दी जा सकती है। Redmi Note 8 Pro में मीडियाटेक हीलियो G90T SoC दिया जाएगा, यह कन्फर्म है। 4 रियर कैमरा में 64MP प्राइमरी सेंसर मौजूद होगा। हैंडसेट में 25X जूम सपोर्ट दिया जा सकता है। Redmi के जनरल मैनेजर ने एक टीजर में यह कन्फर्म किया है की Redmi Note 8 Pro में 4500mAh की बैटरी दी जाएगी। हैंडसेट में 18W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro चीन में 29 अगस्त को लॉन्च किये जाएंगे। इसके बाद भारत समेत अन्य मार्केट में इन्हें जल्द ही लॉन्च किये जाने का अनुमान है।