Move to Jagran APP

Redmi Note 8, Redmi Note 8 Pro भारत में 64MP क्वैड कैमरा के साथ 29 अगस्त को होगा लॉन्च!

Xioami ने Redmi Note 7 सीरीज की 20 मिलियन यूनिट्स की ग्लोबली बिक्री की है। कंपनी यही आंकड़ा अपनी अगली Note सीरीज या यूं कहे Redmi Note 8 series के साथ छूना चाहती है।

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Tue, 20 Aug 2019 06:58 PM (IST)Updated: Thu, 22 Aug 2019 10:55 AM (IST)
Redmi Note 8, Redmi Note 8 Pro भारत में 64MP क्वैड कैमरा के साथ 29 अगस्त को होगा लॉन्च!
Redmi Note 8, Redmi Note 8 Pro भारत में 64MP क्वैड कैमरा के साथ 29 अगस्त को होगा लॉन्च!

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xioami ने Redmi Note 7 सीरीज की 20 मिलियन यूनिट्स की ग्लोबली बिक्री की है। कंपनी यही आंकड़ा अपनी अगली Note सीरीज या यूं कहे Redmi Note 8 series के साथ छूना चाहती है। Xioami के सब-ब्रांड Xioami ने यह कन्फर्म कर दिया है की वो Redmi Note 8 सीरीज पर काम कर रही है। यहां तक की Redmi Note 8 के कुछ फीचर्स भी Weibing ने कन्फर्म कर दिए हैं। चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर बताया गया है की Redmi Note 8 बड़ी बैटरी, बेहतर कैमरा, हाई स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ आएगा। अभी कंपनी ने तो इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं की है, लेकिन Xioami के सीईओ ने यह हिंट जरूर दिया है की Redmi Note 8 अगस्त 29 को लॉन्च किया जाएगा।

loksabha election banner

अब प्रश्न यह है की क्या Redmi Note 8 सीरीज भी उतनी ही सफल हो पाएगी, जितना Redmi Note 7 सीरीज हुई? उम्मीद तो यही है की यह सीरीज भी उतनी ही पॉपुलर होगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि Redmi Note 8 सीरीज को Redmi Note 7 की तुलना में बड़ा अपग्रेड मिलने वला है। जानते हैं Redmi Note 8 सीरीज से जुडी अब तक मिली जानकारी:

Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro रियर पर 4 कैमरा सेटअप के साथ आएंगे, यह कन्फर्म है। इसके फ्रंट पैनल पर एक इमेज सेंसर दिया जाएगा। कुछ लीक्स के अनुसार, Redmi Note 8 Pro में 64MP सैमसंग GM इमेज सेंसर दिया जाएगा, तो कुछ खबरों के अनुसार यह वही 64MP कैमरा स्मार्टफोन है, जिसके बारे में कंपनी ने खुद कुछ समय पहले घोषणा की थी।दोनों फोन्स फ्रंट में डॉट ड्रॉप नॉच के साथ आएंगे। Redmi GM के अनुसार, Redmi Note 8 में बड़ी बैटरी दी जाएगी। कहा जा रहा है की Redmi Note 8 सीरीज 5000mAh बैटरी के साथ आएगी। इसी के साथ ये सीरीज 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। Redmi Note 8 सीरीज इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ भी आ सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.