Move to Jagran APP

Redmi Note 11 सीरीज की 26 जनवरी लॉन्च डेट कंफर्म, यहां जानें पूरी डिटेल

नई रेडमी नोट सीरीज के मॉडल पिछले साल के रेडमी नोट 11 लाइनअप से अलग होगी। Redmi Note 11 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में क्वॉलकम स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। जबकि चीन में इस सीरीज के स्मार्टफोन को MediaTek SoCs के साथ पेश किया गया।

By Saurabh VermaEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 10:16 AM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 10:16 AM (IST)
Redmi Note 11 सीरीज की 26 जनवरी लॉन्च डेट कंफर्म, यहां जानें पूरी डिटेल
Photo Credit - Xiaomi Twitter handle Post

नई दिल्ली, टेक डेस्क। रेडमी नोट 11 सीरीज की ग्लोबल लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। रेडमी नोट 11 सीरीज की लॉन्चिंग 26 जनवरी 2022 को होगा। जिस दिन भारत में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस बारे में कंपनी ने ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। Xiaomi की तरफ से ट्वीट करके Redmi Note 11 सीरीज के लॉन्च डेट का ऐलान किया गया है। यह लॉन्च भारतीय समयानुसार 5:30 बजे होगा। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक और YouTube से होगी।

loksabha election banner

चीन से अलग होंगे रेडमी नोट 11 सीरीज के नए स्मार्टफोन 

नई रेडमी नोट सीरीज के मॉडल पिछले साल चीन में लॉन्च रेडमी नोट 11 लाइनअप से अलग होगी। Redmi Note 11 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में क्वॉलकम स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। जबकि चीन में इस सीरीज के स्मार्टफोन को MediaTek SoCs के साथ पेश किया गया है। नए मॉडल में Redmi Note 10 फोन के अपग्रेडेड मॉडल हो सकते हैं। चीन में पिछले साल Redmi Note 11 सीरीज के तहत Redmi Note 11 5G, Redmi Note 11 Pro, Redmi Note 11 Pro+ स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। साथ ही नवंबर में Redmi Note 11 लाइनअप का विस्तार करते हुए चीन में Redmi Note 11 4G को चीन में लॉन्च किया गया था।

Redmi Note 11 सीरीज स्मार्टफोन 

Redmi Note 11 5G स्मार्टफोन को भारत में Redmi Note 11T 5G के नाम से पेश किया गया है। इसी तरह Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ स्मार्टफोन को भारत में Xiaomi 11i और Xiaomi 11i हाइपर चार्ज 5G के नाम से पेश किया गया है। इन सभी 5 स्मार्टफोन को चीन में Redmi Note 11 लाइनअप के साथ MediaTek SoC सपोर्ट के साथ आते हैं। वही रिपोर्ट के मुताबिक Redmi Note 11 मॉडल को ग्लोबल मार्केट में Snapdragon चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.