Move to Jagran APP

Redmi Note 10 सीरीज के तीन धांसू फोन आज देंगे दस्तक, जानिए संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 10 Pro Max सीरीज का टॉप-एंड मॉडल होगा जिसमें 108MP का कैमरा दिया जाएगा। वहीं Redmi Note Pro में 64MP का मेन कैमरा दिया जाएगा। दोनों स्मार्टफोन के बाकी स्पेसिफिकेशन्स एक समान होंगे। इसमें केवल मेन कैमरा में अंतर होगा।

By Saurabh VermaEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 06:37 PM (IST)Updated: Thu, 04 Mar 2021 07:42 AM (IST)
Redmi Note 10 सीरीज के तीन धांसू फोन आज देंगे दस्तक, जानिए संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
यह दैनिक जागरण की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi के तीन धांसू स्मार्टफोन आज यानी 4 मार्च 2021 को दस्तक देंगे। Redmi Note 10 सीरीज के तहत तीन मॉडल Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max की लॉन्चिंग होगी। हालांकि लॉन्चिंग से पहले तीनों फोन के ऑफिशियल रेंडर्स लीक हो गये हैं। जिसके मुताबिक Redmi Note 10 Pro Max सीरीज का टॉप-एंड मॉडल होगा, जिसमें 108MP का कैमरा दिया जाएगा। वहीं Redmi Note Pro में 64MP का मेन कैमरा दिया जाएगा। दोनों स्मार्टफोन के बाकी स्पेसिफिकेशन्स एक समान होंगे। इसमें केवल मेन कैमरा में अंतर होगा। आइए जानते हैं तीनों स्मार्टफोन के संभावित स्पेसिफिकेशन्स के बारे में- 

loksabha election banner

Redmi Note 10 Pro Max और Redmi Note 10 Pro स्पेसिफिकेशन्स 

लीक रिपोर्ट के मुताबिक Redmi Note 10 Pro Max स्मार्टफोन में 6.67 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी जाएगी। इसका रेजोल्यूशन 120Hz होगा। प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm Snapdragon 732G चिपसेट का सपोर्ट मिलेगा। अगर फोटोग्राफी की बात करें, तो फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसका मेन कैमरा 108MP का होगा। इसके अलावा 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5MP मैक्रो लेंस, और 2MP डेप्थ सेंसर का सपोर्ट मिलेगा। सेल्फी के लिए फोन में 16MP का कैमरा दिया जा सकता है। पावरबैकअप के लिए फन में 5,020mAh की बैटरी मिलेगी, जिसे 33W फास्ट चार्जर की मदद से चार्ज किया जा सकेगा। अन्य कनेक्टिविटी के तौर पर फोन में स्टीरियो स्पीकर, एआर ब्लास्टर्स का सपोर्ट मिलेगा। फोन को 6 GB रैम और 8 GB रैम वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। Redmi Note 10 Pro को 20,000 रुपये के प्राइस प्वाइंट में पेश किया जा सकता है। 

Redmi Note 10 स्पेसिफिकेशन्स 

Redmi Note 10 स्मार्टफोन में 6.43 इंच FHD+ पैनल दिया जा सकता है। इसमें एक 48MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। फोन Snapdragon 678 चिपसेट सपोर्ट के साथ आएगा। Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन को Snapdragon 750G चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। फोन 6GB और 8GB रैम सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दिया जा सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.