Redmi K30: 64MP कैमरा की रेस के बाद कंपनी 5G में रख रही कदम, पढ़ें कन्फर्म डिटेल्स
Redmi K30 Redmi K20 सीरीज के बाद कंपनी डिवाइस का सक्सेसर Redmi K30 लाने की योजना बना रही है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi में अपनी Redmi K20 सीरीज - Redmi K20 और Redmi K20 Pro को हाल ही में भारत में लॉन्च किया है। दोनों फोन्स अन्य बाजार में भी उपलब्ध है। Redmi K20 और Redmi K20 दोनों ही फोन्स अपनी कीमत के अनुसार अच्छी स्पेसिफिकेशन्स ऑफर करते हैं। अब ऐसा लग रहा है की Redmi K20 सीरीज के बाद कंपनी डिवाइस का सक्सेसर Redmi K30 लाने की योजना बना रही है। Redmi ने कन्फर्म किया है की कंपनी Redmi K30 पर काम कर रही है।
Redmi के जनरल मैनेजर Lu ने आधिकारिक तौर से यह घोषणा की है की Redmi K30 पर कंपनी काम कर रही है। Weibing ने अगली Redmi K सीरीज का केवल नाम कन्फर्म है किया, बल्कि यह भी बताया की स्मार्टफोन का मुख्य फीचर क्या होगा? Redmi के GM ने चीनी माइक्रोब्लॉगांग वेबसाइट Weibo ओर Redmi K30 लेकर पोस्ट की। इसमें उन्होंने कन्फर्म किया की Redmi K30 में 5G सपोर्ट मौजूद होगा। Redmi K20 के मुकाबले देखा जाए, तो यह बहुत बड़ा अपग्रेड होने वाला है। बता दें, Redmi K20 4G सपोर्ट के साथ आता है।
Redmi K30 को लेकर इसके अलावा, फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है। क्या फोन के 4G और 5G दोनों वेरिएंट होंगे या फोन सिर्फ 5G वर्जन में आएगा? अनुमान है की Redmi K30 दो वर्जन में आएगा। इसका 5G वर्जन 4G रेगुलर वर्जन के मुकाबले थोड़ा महंगा होगा। कंपनी की तरह से अभी Redmi K30 की लॉन्च डेट कन्फर्म होना बाकी है। क्योंकि स्मार्टफोन पर काम शुरू हो चुका है, इसलिए अनुमान है की इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।
Redmi के लिए भारत महत्वपूर्ण मार्केट है, तो उम्मीद है की ग्लोबल लॉन्च के बाद जल्द ही इसे भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। Redmi K30 में क्वालकॉम के लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोसेसर एक साथ पेश किया जा सकता है। बता दें, Redmi K20 सीरीज में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर मौजूद है। Redmi K20 सीरीज के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, पॉप-अप सेल्फी कैमरा, 4000mAh बैटरी, सुपर AMOLED डिस्प्ले, फुल स्क्रीन आदि खासियतें हैं। उम्मीद है किआ गली Redmi K series के स्मार्टफोन्स में भी टॉप के फीचर्स होंगे और फोन किफायती कीमत में पेश किया जाएगा। भारत में Redmi K20 की कीमत Rs 21999 और Redmi K20 Pro की कीमत Rs 27999 है।