Move to Jagran APP

आ रहा है सस्ता Redmi 10 स्मार्टफोन, जल्द भारत में होगी लॉन्चिंग, यहां जानें संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Redmi 10 (2022) रेडमी 10 (2022) स्मार्टफोन को कई वेबसाइट जैसे यूरेशिया इकोनॉमिक कमीशन (EEC) सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इसके अलावा IMDA TKDN SDPPI और TUV Rheinland सर्टिफिकेशन पर लिस्ट किया गया है।

By Saurabh VermaEdited By: Published: Thu, 25 Nov 2021 09:44 AM (IST)Updated: Thu, 25 Nov 2021 09:45 AM (IST)
आ रहा है सस्ता Redmi 10 स्मार्टफोन, जल्द भारत में होगी लॉन्चिंग, यहां जानें संभावित स्पेसिफिकेशन्स
यह Redmi 10 की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। शाओमी (Xiaomi) के नये रेडमी 10 (2022) को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। शाओमी की तरफ फोन की ऑफिशियल लॉन्चिंग का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन रेडमी 10 (2022) को कई वेबसाइट जैसे यूरेशिया इकोनॉमिक कमीशन (EEC) सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इसके अलावा IMDA, TKDN, SDPPI और TUV Rheinland सर्टिफिकेशन पर लिस्ट किया गया है। इससे पहले Redmi 10 (2022) को IMEI डेटाबेस पर भी स्पॉट किया गया है। अपकमिंग Redmi 10 (2022) को इसी साल अगस्त में लॉन्च Redmi 10 की तरह ही होंगे। लीक रिपोर्ट के मुताबिक यह शाओमी का सस्ता स्मार्टफोन होगा। 

loksabha election banner

संभावित स्पेसिफिकेशन्स 

लीक रिपोर्ट की मानें, तो Redmi 10 (2022) के रियर कैमरे की बात करें, तो फोन में सैमसंग का S5KjN1 या फिर OmniVision कैमरे को पेश किया जा सकता है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP सेंसर का होगा। इसके अलावा Sony IMX355 का 8MP कैमरा दिया जा सकता है। वही एक अन्य 2MP का OmniVision OVO2B1B कैमरा दिया जा सकता है। इस तरह फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा मिलने की संभावना है। Redmi 10 (2022) स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। इसका एक वेरिएंट 4GB रैम + 64GB के साथ ही 4GB रैम + 128GB स्टोरेज और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज ऑप्शन में आएगा। Redmi 11T Pro की तरह ही Redmi 10 स्मार्टफोन को भी तीन कलर ऑप्शन व्हाइट, ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। Xiaomi की तरफ से अगले कुछ हफ्तों में कई स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाना है।

Redmi 10 के स्पेसिफिकेशन

Redmi 10 स्मार्टफोन को इसी साल में भारत में लॉन्च किया गया है। नया Redmi 10 (2022) पुराने स्मार्टफोन का ही अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। Redmi 10 स्मार्टफोन में 6.43 इंच के FHD+ एमोलेड डिस्प्ले दी गयी है। इसका रिफ्रेश रेट 60Hz और ब्राइटनेस 1100 nits है। फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 678 प्रोसेसर मिलेगा। वहीं, यह डिवाइस Android 11 बेस्ड MIUI 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। Redmi Note 10 स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 48MP का Sony IMX582 सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर मौजूद है। जबकि फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 13MP का कैमरा मिलेगा। पावरबैकअप के लिए Redmi Note 10 स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.