Realme X2 Pro की Blind Sale आज से होगी शुरू, ₹1,000 में फोन कर पाएंगे बुक
Realme X2 Pro को आज से Blind Sale के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें ग्राहकों को 1000 रुपये एडवांस भी देने होंगे
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme X2 Pro भारतीय मार्केट में 20 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले यह फोन चीन में लॉन्च किया जा चुका है। इस फोन के साथ Realme 5s भी लॉन्च किया जाएगा। फोन के लॉन्च होने से पहले Realme X2 Pro को आज से Blind Sale के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें ग्राहकों को 1000 रुपये एडवांस भी देने होंगे। ऐसा कर यूजर्स Realme X2 Pro को बुक कर पाएंगे।
Realme X2 Pro की Blind Sale यहां होगी आयोजित: इस फोन की Blind Sale कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर आयोजित की जाएगी। यूजर्स 1,000 रुपये का पेमेंट कर Realme X2 Pro को बुक कर पाएंगे। फोन की बाकी की पेमेंट 20 नवंबर को कर पाएंगे। इसी दिन इस फोन को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि फिलहाल कंपनी ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि वो Realme X2 Pro को किस कीमत में लॉन्च करेगी। Blind Sale के दौरान पहले 855 ग्राहकों को फोन को बुक करने का बेनिफिट दिया जाएगा। इनकी शिपिंग 20 नवंबर से शुरू कर दी जाएगी।
Realme X2 Pro के फीचर्स: इसमें 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड फ्लूड डिस्प्ले दिया जाएगा। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080x2400 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.7 फीसद है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। साथ ही तीन वेरिएंट में इसे मार्केट में उतारा जा सकता है। पहला 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। दूसरा 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। तीसरा 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस होगा।
यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित ColorOS 6.1 पर कम करेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है जो Samsung के GW1 के साथ आता है। वहीं, दूसरा 13 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस, तीसरा 8 मेगापिक्सल का सेंसर और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 50W SuperVOOC फ्लैश चार्ज को सपोर्ट करेगी।