Realme X2 और Realme Buds Air आज होंगे लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम
Realme X2 को मिड रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। इसके बारे में कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी शेयर की है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme अपने अगले स्मार्टफोन Realme X2 को आज भारत में लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्टफोन के साथ ही Realme Buds Air को भी लॉन्च किया जाएगा। इन दोनों डिवाइसेज के बारे में कई जानकारियां कंपनी अपने सोशल मीडिया हैंडल से जारी कर रही है। Realme X2 को मिड रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। इसके बारे में कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी शेयर की है। इस स्मार्टफोन को भी Realme XT और Realme X2 Pro (रिव्यू) की तरह ही 64 मेगापिक्सल के क्वॉड रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं, Realme Buds Air को वायरलेस चार्जिंग फीचर के साथ लॉन्च किया जाएगा। Realme ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इन दोनों डिवाइसेज के बारे में नई जानकारियां रिवील की है। इस स्मार्टफोन का लॉन्च आप नीचे लाइव देख सकते हैं।
Realme X2
इस स्मार्टफोन को Realme XT (रिव्यू) के अपग्रेडेड मॉडल के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को भी वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले फीचर के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसमें सिक्युरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएग। इसके अलावा इस फोन में बांकि के फीचर्स Realme XT की तरह ही दिए जा सकते हैं। फोन में VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग फीचर के अलावा बैक में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो सेंसर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को Rs 16,000 से Rs 20,000 की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।
Realme Buds Air
Realme अपने पहले वायरलेस ईयरबड्स को कल भारत में लॉन्च करने जा रहा है। इस वायरलेस ईयरबड्स का लुक और डिजाइन Apple iPods की तरह ही है। इस वायरलेस ईयरफोन को कंपनी ने पिछले दिनों ही Realme X2 Pro के लॉन्च के समय टीज किया था। इसके बाद कंपनी के CEO माधव सेठ ने इसके डिजाइन को रिवील किया है। इस स्मार्ट डिवाइस में 17 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक सपोर्ट मिलेगा। इस ब्लूटूथ ईयरबड्स को भारत में Rs 4,999 की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।