Realme Smartwatch हुआ सर्टिफिकेशन के लिए लिस्ट, रिवील हुआ मॉडल नंबर
Realme Smarwatch को भारत में Mi Band और Honor Band जैसे वीयरलेबल डिवाइसेज से चुनौती मिल सकती है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme Smartwatch और Fitness Band को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी के इस वीयरेबल डिवाइस को हाल ही में BIS सर्टिफिकेशन के लिए लिस्ट किया गया है। पिछले दिनों ही इस स्मार्टवॉच को कंपनी के CEO माधव सेठ के हाथों में स्पॉट किया गया है। Realme 5i के लॉन्च के मौके पर इस स्मार्टवॉच को स्पॉट किया गया था। हालांकि, ये स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड होगा, इसके बारे में फिलहाल कोई खुलासा नहीं हुआ है। माधव सेठ ने जो स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड पहना था, उसका लुक Mi Band की तरह ही लग रहा था।
BIS सर्टिफिकेशन के लिए लिस्ट हुए इस स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड को RMA183 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस स्मार्टवॉच की लिस्टिंग का स्क्रीनशॉट IndiaShopps वेबसाइट पर देखा जा सकता है। Realme CEO माधव सेठ ने Realme X2 Pro के लॉन्च के समय भी इस बात के संकेत दिए थे कि कंपनी जल्द ही अपने वीयरेबल फिटनेस बैंड और स्मार्टवॉच लॉन्च करेगी। BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर इस स्मार्टवॉच को 6 जनवरी को लिस्ट किया गया है।
Realme ने हाल ही में अपने वायरलेस वीयरेबल डिवाइस Realme Buds Air को भी लॉन्च किया है। इस ब्लूटूथ ईयरबड्स को कंपनी ने Rs 3,999 की कीमत में लॉन्च किया है। Realme Smarwatch को भारत में Mi Band और Honor Band जैसे वीयरलेबल डिवाइसेज से चुनौती मिल सकती है। Realme ने जिस तरह से महज कुछ समय में ही भारतीय बजट स्मार्टफोन बाजार में Xiaomi को चुनौती दी है। आने वाले समय में Xiaomi, Honor जैसी अन्य चीनी स्मार्टफोन्स और वीयरेबल डिवाइसेज बनाने वाली कंपनियों को भारत में अन्य सेग्मेंट्स में भी चुनौती मिल सकती है।
Honor अपने अगले स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड को 14 जनवरी को भारत में लॉन्च कर रहा है। Honor Magic Watch 2 और Honor Band 5i को 14 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। इन दोनों वीयरेबल डिवाइस को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर भी लिस्ट कर दिया गया है। अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, Honor Watch 2 Magic को AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें Kirin का प्रोसेसर दिया जा सकता है। ये हार्ट रेट मॉनिटरिंग समेत कई फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स के साथ लॉन्च हो सकती है।