Move to Jagran APP

Realme यूजर्स इस महीने से कर पाएंगे वाई-फाई कॉलिंग, पढ़ें कब मिलेगा किस फोन पर सपोर्ट

माधव सेठ ने यह कंफर्म किया है कि Realme स्मार्टफोन्स को जल्द ही Wi-Fi Calling सपोर्ट दिया जाएगा जिसमें Realme X2 Pro सबसे पहला फोन होगा

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 11:46 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 11:46 AM (IST)
Realme यूजर्स इस महीने से कर पाएंगे वाई-फाई कॉलिंग, पढ़ें कब मिलेगा किस फोन पर सपोर्ट
Realme यूजर्स इस महीने से कर पाएंगे वाई-फाई कॉलिंग, पढ़ें कब मिलेगा किस फोन पर सपोर्ट

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme के सभी स्मार्टफोन्स में VoWiFi या Wi-Fi Calling सपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी। इस अपडेट को इस महीने रोलआउट करना शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान Realme X2 Pro पहला फोन होगा जिसे यह अपडेट मिलेगा। इस बात की जानकारी माधव सेठ ने YouTube पर अपलब्ध #AskMadhav के 14वें एपिसोड में दी है।

loksabha election banner

माधव सेठ ने यह कंफर्म किया है कि Realme स्मार्टफोन्स को जल्द ही Wi-Fi Calling सपोर्ट दिया जाएगा जिसमें Realme X2 Pro सबसे पहला फोन होगा। बाकी के फोन्स को फरवरी और मार्च में यह अपडेट उपलब्ध कराया जाएगा। फरवरी में Realme X2, Realme XT, Realme X, Realme 5 Pro, Realme 3 Pro, Realme 5, Realme 5i और Realme 5s को अपडेट मिलेगा। वहीं, बाकी के Realme 2 Pro, Realme U1, Realme 1, Realme 2, Realme 3, Realme 3i, Realme C1 और Realme C2 को मार्च में यह अपडेट दिया जाएगा।

इस तरह इनेबल कर पाएंगे Wi-Fi Calling:

यहां हम आपको जियो यूजर्स यह सर्विस कैसे इनेबल कर सकेंगे इसकी जानकार दे रहे हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको सेटिंग्स में जाना होगा। इसके बाद Wi-Fi Calling पार जाएं। अब इसे इनेबल कर दें। यह तरीका एंड्रॉइड के लिए है। ऐसे ही iPhone में भी सर्विस एक्टिवेट की जा सकती है। जियो यूजर्स https://www.jio.com/en-in/jio-wifi-calling पर भी जा सकते हैं।

इस सर्विस के फीचर्स की बात करें तो इसके जरिए वॉयस और वीडियो कॉल बिना किसी परेशानी के VoLTE और वाई-फाई के बीच स्विच-ओवर कर की जा सकेंगी। यह स्मार्टफोन के ज्यादा बड़े इकोसिस्टम पर काम करेगा। साथ ही जियो यूजर्स किसी भी ब्रॉडबैंड के जरिए एक्सेस किया जा सकेगा। इसके लिए यूजर्स को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।

आपको बता दें कि VoWiFi कॉलिंग सर्विस के जरिए घर या ऑफिस में ब्रॉडबैंड कनेक्शन से जुड़े वाई-फाई राउटर की मदद से इंटरनेट कॉलिंग की जा सकेगी। Airtel यूजर्स इस सर्विस को कैसे एक्टिवेट कर पाएंगे इसकी पूरी जानकारी के लिए क्लिक करें यहां


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.