Realme जल्द लॉन्च करेगी 121W फास्ट चार्जिंग तकनीक, सामने आया टीजर
Realme ने एक टीजर के जरिए संकेत दिया है कि जल्द ही वह 121W फास्ट चार्जिंग तकनीक को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना बजट रेंज स्मार्टफोन Realme C11 लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले एक टिप्स्टर ने खुलासा किया था कि कंपनी 121W फास्ट चार्जिंग तकनीक पर काम कर रही है और जल्द ही इसे बाजार में उतारने वाली है। नई तकनीक की घोषणा Realme C11 के साथ की जा सकती है। हालांकि, कंपनी ने Realme C11 के साथ अपनी फास्ट चार्जिंग तकनीक के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन कंपनी के सीईओ ने सोशल मीडिया पर संकेत वहीं अब कंपनी की 121W फास्ट चार्जिंग तकनीक को लेकर एक टीजर शेयर किया है।
Realme India के सीईओ माधव सेठ ने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है और इसमें 121 लाइटिंग बोल्ट इमोजी दिए गए हैं, जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब कंपनी 121W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला स्मार्टफोन बाजार में लेकर आने वाली है। हालांकि, अभी तक इस तकनीक के बारे में स्पष्ट तौर पर कंपनी ने कोई घोषणा नहीं की है। इसके लिए यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️⚡️....What?#ComingSoon — Madhav (@MadhavSheth1) July 13, 2020
पिछले दिनों सामने आई लीक्स में जानकारी दी गई थी कि Realme बाजार में 120W अल्ट्रा डार्ट चार्जर लेकर आ रही है। जो कि 4,000mAh की बैटरी को केवल तीन मिनट में एक तिहाई चार्ज कर सकता है। साथ ही लीक में यह भी कहा गया कि कंपनी इस तकनीक को जुलाई के महीने में ही लॉन्च कर सकती है।
अगर Realme 121W फास्ट चार्जिंग तकनीक को बाजार में उतारती है तो उसे iQoo द्वारा हाल ही में पेश की गई 120W फास्ट चार्जिंग तकनीक से टक्कर मिल सकती है जो कि 4,000mAh की बैटरी को 5 मिनट में 50 प्रतिशत और 15 मिनट में फुल चार्ज कर सती है। इस तकनीक के साथ कंपनी अगस्त में नया डिवाइस लॉन्च कर सकती है।
इसके अलावा Oppo भी 15 जुलाई यानि कल ग्लोबल मार्केट में 125W फास्ट चार्जिंग तकनीक को लॉन्च करने वाली है। कंपनी इस तकनी को सुपर फ्लैश चार्ज या SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के नए वर्जन के तौर पर लॉन्च कर सकती है। बता दें कि Vivo ने भी चीन में साल 2019 में आयोजित किए गए मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस इवेंट में अपनी 120W सुपर फ्लैश चार्ज तकनीक को पेश किया था।