लॉन्च के 8 माह बाद Realme के दो पॉप्यलुर स्मार्टफोन भारत में बंद
Realme ने दोनों स्मार्टफोन Realme 8 4G और Realme 8 Pro की मैन्युफैक्चरिंग और इंपोर्ट को बंद कर दिया गया है। हालांकि Realme की तरफ से Realme 8 और Realme 8 Pro को बंद करने का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme ने अपने दो पॉप्युलर स्मार्टफोन को भारत में बंद कर दिया है। जिन स्मार्टफोन को भारत में बंद किया गया है, उसमें Realme का सबसे सस्ता स्मार्टफोन Realme 8 5G और 108MP कैमरा फोन Realme 8 Pro शामिल है। Realme 8 और Realme 8 Pro स्मार्टफोन को इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था। हालांकि अब लॉन्चिंग के 8 माह बाद ही Realme 8 और Realme 8 Pro स्मार्टफोन को बंद किया जा रहा है।
91 Mobile की रिपोर्ट के मुताबिक Realme 8 के 4G और Realme 8 Pro 4G स्मार्टफोन ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। Realme कंपनी की तरफ से Realme 8 4G और Realme 8 Pro 4G का नया स्टॉक नहीं आ रहा। Realme ने दोनों स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग और इंपोर्ट को बंद कर दिया गया है। हालांकि Realme की तरफ से Realme 8 और Realme 8 Pro को बंद करने का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।
Realme 8 Pro
Realme 8 Pro स्मार्टफोन में 6.4 इंच की सुपर एमोलेड OLED डिस्प्ले दी गई है। फोन में Qualcomm Snapdragon 720G का सपोर्ट दिया गया है। Realme 8 Pro स्मार्टफोन एंड्राइड 11 बेस्ड realme UI 2.0 पर काम करेगा। फोन में 108MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2MP मैक्रो लेंस और एक 2MP B&W पोर्ट्रेट लेंस दिया गया है। पावरबैकअप के लिए Realme 8 Pro में 4,500mAh की बैटरी दी गई है।
Realme 8 4G
Realme 8 स्मार्टफोन में Realme 8 Pro की तरह 6.4 इंच की सुपर एमोलेड OLED डिस्प्ले दी गई है। फोन octa-core MediaTek Helio G95 SoC सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 64MP क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही 2MP मैक्रो लेंस और 2MP पोर्ट्रेट लेंस का सपोर्ट मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा दिया गया है।पावरबैकअप के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 30W Dart Charge फास्ट चार्जर का सपोर्ट मिलेगा।