Realme 5G स्मार्टफोन 2020 में होगा लॉन्च: CEO
Realme CEO माधव सेठ ने कहा कि 2020 Realme के लिए बड़ा होने वाला है और इस समय कंपनी का सारा फोकस MWC 2020 पर है।
नई दिल्ली, हर्षित हर्ष। Realme ने आज भारतीय बाजार में दो स्मार्टफोन्स Realme X2 Pro और Realme 5s को लॉन्च कर दिया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के लॉन्च इवेंट के बाद Jagran से बात करते हुए कंपनी के CEO माधव सेठ ने कंफर्म किया कि 2020 में कंपनी 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। माधव सेठ ने कहा कि 2020 Realme के लिए बड़ा होने वाला है और इस समय कंपनी का सारा फोकस MWC 2020 पर है। लॉन्च इवेंट के दौरान माधव सेठ ने ये भी कहा कि हम निश्चित तौर पर 2020 में 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाले हैं।
Realme X2 Pro को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। ये कंपनी का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन को दो रैम ऑप्शन 8GB और 12GB में लॉन्च किया गया है। Jagran से बात करते हुए माधव सेठ ने ये भी बताया कि कंपनी फिलहाल 108 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन के बारे में नहीं सोच रही हैं। 108 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन को तब लॉन्च किया जाएगा, जब स्मार्टफोन के और भी फीचर्स इसे सपोर्ट कर सके। कंपनी इसके इतर ज्यादा स्टोरेज वाले डिवाइस पर फोकस कर रही है।
Realme ने पिछली तिमाही (Q2, 2019) में भारतीय बाजार में जबरदस्त ग्रोथ दर्ज किया है। IDC की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने शिपमेंट के मामले में 401 फीसद की ग्रोथ दर्थ की है। Realme ने इस साल फेस्टिव सीजन के दौरान 8 मिलियन से ज्यादा स्मार्टफोन्स बेेचे हैं, जिसमें क्वॉड कैमरे वाले स्मार्टफोन्स Realme 5, Realme 5 Pro और Realme XT की संख्या 2 मिलियन से ज्यादा है।
Realme X2 Pro के साथ कंपनी ने Realme 5s को भी भारत में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को Rs 9,999 की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। ये 48 मेगापिक्स के साथ आने वाला सबसे सस्ता क्वॉड कैमरा स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
Realme X2 Pro के अलावा कंपनी इस साल दिसंबर में Realme XT के 730G प्रोसेसर के साथ आने वाले वेरिएंट को लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन को Realme X2 के नाम से लॉन्च किया जाएगा। Realme X2 Pro के बेस मॉडल के साथ-साथ इसके मास्टर एडिशन को भी लॉन्च किया गया है। इस एडिशन को दो कलर ऑप्शन्स ब्रिक रेड और कॉन्क्रिट कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इसे 12GB+256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है।