Move to Jagran APP

Realme 2, Realme C1 और Realme 2 Pro को मिलेगा OS अपडेट, होंगे ये बड़े बदलाव

Realme यूजर्स को जनवरी के पहले हफ्ते तक यह अपडेट मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है

By Shilpa Srivastava Edited By: Published: Thu, 03 Jan 2019 05:06 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2019 09:19 AM (IST)
Realme 2, Realme C1 और Realme 2 Pro को मिलेगा OS अपडेट, होंगे ये बड़े बदलाव
Realme 2, Realme C1 और Realme 2 Pro को मिलेगा OS अपडेट, होंगे ये बड़े बदलाव

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo के सब-ब्रांड Realme ने अपने दो नए हैंडसेट Realme 2 और Realme C1 में नया अपडेट जारी किया है। यह अपडेट ColorOS 5.2 OTA है। इससे पहले यह अपडेट Realme 1 को मिला था। इस अपडेट को कंपनी के फोरम से डाउनलोड की जा सकती है। साथ ही कंपनी इस OTA पैकेज के इंस्टॉलेशन की जानाकरी भी उपलब्ध कराती है। सभी Realme यूजर्स को जनवरी के पहले हफ्ते तक यह अपडेट मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है। अगर यूजर्स इस अपडेट को अभी डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसका लिंक कंपनी की वेबसाइट पर दिया गया है।

loksabha election banner

ColorOS 5.2 OTA में यूजर्स को क्या मिलेंगे अपडेट:

इस नए अपडेट के साथ यूजर्स नोटिफिकेशन को स्वाइप राइट या लेफ्ट कर डिस्मिस कर पाएंगे। जब भी आप हैंडसेट प्लग करेंगे तो इसका एक नया आइकन बनकर आएगा। साथ ही ऐप्स के लिए एक नई स्मार्ट बार भी दी गई होगी। इसके अलावा एक नया नोबल रीबूट फंक्शन भी दिया जाएगा जिसकी मदद से यूजर्स ऊपर स्वाइप कर इंटरफेस को बंद कर पाएंगे। इन सभी के अलावा रिमाइंडर्स को भी ऑप्टिमाइज किया जाएगा। यह एक नई टच स्क्रीन फ्रिक्वेंसी के साथ आएगा। वहीं, अगर यूजर पावर बटन को लॉन्ग प्रेस करते हैं तो Google Assistant ओपन हो जाएगा। दिसंबर सिक्योरिटी पैचेज भी इस अपडेट के साथ दिए जाएंगे।

Realme 2 Pro को भी मिलेगा अपडेट:

Realme 2 और Realme C1 को ColorOS 5.2 OTA का अपडेट मिलेन के अलावा Realme 2 Pro को भी एक स्टेबल अपडेट दिया जाएगा। इससे Realme 2 Pro की बैटरी लाइफ बेहतर होगी। यह अपडेट बैटरी ऑप्टीमाइजेशन के साथ आएगा। इस अपडेट में भी दिसंबर सिक्योरिटी पैचेज दिए जाएंगे। आपको बता दें कि नई स्क्रीन बैटरी ऑप्टिमाइजेशन मोड के जरिए ब्राइटनेस और कंट्रास्ट को एडजस्ट किया जा सकेगा। कंपनी ने दावा किया है कि यह नया बैलेंस मोड बैटरी लाइफ को 5 फीसद बढ़ा देगी। वहीं, स्ट्रॉन्ग मोड से 10 फीसद बढ़ जाएगी। इसके अलावा कैमरा ऐप में स्लो-मोशन मोड भी जोड़ा जाएगा।

कंपनी के मुताबिक, यह अपडेट कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। अगर इस अपडेट में कोई बग या सॉफ्टवेयर से संबंधित परेशानी नहीं आती है तो कंपनी इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर देगी।

यह भी पढ़ें:

WhatsApp की तरह Messenger पर आएगा Delete बटन, जानें किस तरह होगा मैसेज डिलीट

Xiaomi और Vivo के बाद Asus ने ZenFone Max Pro M1 की कीमत में 1000 रुपये की कटौती

Airtel, DISH और केबल टीवी ऑपरेटर्स ने जारी किए नए प्लान्स, जानें कितने में मिलेगा 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.