Popular Google Doodle Games: Google लेकर आया आज म्यूजिकल Doodle
आज Google ने अपना म्यूजिकल Doodle बनाया है। Google Doodle क्रिकेट और कोडिंग के बाद आज अपना तीसरा और लोकप्रिय गेम Fischinger लेकर आया है (फोटो साभार Google
नई दिल्ली, टेक डेस्क। लॉकडाउन के दौरान Google Doodle के जरिए लोगों का टाइम पास करने की कोशिश कर रहा है। ताकि वह बिना बाहर निकले घर में रहते हुए गेमिंग का भी आनंद ले सकें। Google इस मुहिम को 7 दिनों तक जारी रखेगा। पिछले दिनों Google ने कोडिंग और क्रिकेट जैसे लोकप्रिय गेम्स के लिए Doodle बनाया था। वहीं आज इस सीरीज का तीसरा दिन है और आज कंपनी ने म्यूजिकल Doodle बनाया है जिसमें यूजर्स Fischinger गेम खेल सकते हैं।
Google Doodle के म्यूजिकल गेम Fischinger की बात करें तो इसे खेलना बेहद आसान है और यूजर्स को इसे खेलने में काफी मजा आने वाला है। इसमें कई सारे कॉलम दिए गए हैं और आपको अपनी पसंद के कॉलम पर क्लिक करना है। हर कॉलम में आपको अलग-अलग म्यूजिक सुनाई देगा। आप चाहें तो इसे बदल भी सकते हैं।
बता दें कि Fischinger गेम को Oskar Fischinger की 117वीं सालगिरह के मौके पर पेश किया गया था। Oskar Fischinger म्यूजिकल क्षेत्र की एक दिग्गज व जानी-मानी हस्ती है जिन्होंंने म्यूजिक के क्षेत्र में कई बड़े बदलाव किए। म्यूजिक के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे बड़ा अवार्ड Oskar पर इन्हीं को समर्पित है।
Google Doodle काा म्यूजिकल गेम Fischinger शुरुआत में आपको थोड़ा मुश्किल लगा सकता है लेकिन थोड़ी देर खेलने के बाद यह आपको आसानी से समझ आ जाएगा। इसके बाद आपको पसंद भी जरूर आएगा। बता दें कि Google ने कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के दौरान boredom मुहिम को शुरू किया है। इस मुहिम का मकसद घर बैठे लोगों की बोरियत को दूर करना है।
इससे पहले Google ने Doodle के जरिए लोकप्रिय क्रिकेट गेम पेश किया था। इस गेम को खेलना भी काफी आसान है और यह गेम अधिकतर लोगों का पसंदीदा भी है। इसके अलावा कंपनी ने अपनी गेम सीरीज के तहत 2017 में सुपरहिट रहे Coding गेम को दोबारा शुरू किया है। इस गेम का खेलना बच्चों और बड़ों सभी के लिए काफी आसान और मजेदार है।