Move to Jagran APP

Oppo Reno 8 Series - ये दो स्मार्टफोन भारत में होंगे लांच, जानिये इनमें क्या क्या होगा

Oppo 18 जुलाई को भारतीय बाजार के लिए रेनो 8 सीरीज़ के दो मॉडल लॉन्च कर सकती है। ओप्पो ने भारत में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Oppo Reno 8 और Oppo Reno 8 pro को लिस्ट कर दिया है।

By Kritarth SardanaEdited By: Published: Sat, 02 Jul 2022 09:09 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2022 09:09 PM (IST)
Oppo Reno 8 Series - ये दो स्मार्टफोन भारत में होंगे लांच, जानिये इनमें क्या क्या होगा
oppo reno 8 series photo credit- Oppo official twitter account

नई दिल्ली, टेक डेस्क। ओप्पो ने अपनी नई Oppo Reno 8 series के स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए कमर कसली है। ओप्पो की सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन शामिल हैं जिनमें Oppo Reno 8, Oppo Reno 8+ और Oppo Reno 8 pro के नाम शामिल हैं। कंपनी 18 जुलाई को भारतीय बाजार के लिए रेनो 8 सीरीज़ के दो मॉडल लॉन्च कर सकती है। ओप्पो ने भारत में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Oppo Reno 8 और Oppo Reno 8 pro को लिस्ट कर दिया है। इसके अलावा कंपनी अपने ट्विटर से भी फोन का प्रचार कर रही है।

loksabha election banner

Oppo Reno 8 के संभावित फीचर्स

इस फोन में 6.43 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है जिससे AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसके साथ ही फोन में 90 Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। इस फोन में 12 GB की रैम और 256 GB की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर लगा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 4,500 mah की बैटरी हो सकती है और यह 80 W की फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है।

रेनो 8 के कैमरे पर ध्यान दें तो यह एक ट्रिपल कैमरा सेटअप फोन होगा। इसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 2 MP का डेप्थ कैमरा और 2 MP का मैक्रो कैमरा मिल सकता है। तो वहीँ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी लगा हो सकता है। यह Android 12 पर आधारित ColorOS के साथ लांच होगा।

Oppo Reno 8 Pro के संभावित फीचर्स

इसमें 6.62 इंच की स्क्रीन मिल सकती है जिससे AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। ओप्पो रेनो 8 प्रो में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर दे सकती है। इस मोबाइल में 4,500 mah की बैटरी लगी हो सकती है। यह 80 W के फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आ सकता है।

रेनो 8 प्रो भी एक ट्रिपल कैमरा सेटअप वाला फोन होगा। जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 8 MP का अल्ट्रा वाइड और 2 MP का मैक्रो कैमरा लगा हो सकता है। इसमें 32 MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। यह Android 12 पर आधारित ColorOS के साथ लांच होगा।

Oppo Reno 8 Pro तीन अलग-अलग स्टोरेज ऑप्शन 8 GB रैम, 128 GB इंटरनल स्टोरेज, 8 GB रैम, 256 GB इंटरनल स्टोरेज, और 12 GB रैम ,256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लांच हो सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.