Oppo Reno 5 सीरीज के तीन शानदार स्मार्टफोन 10 दिसंबर को देंगे दस्तक, जानिए संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Oppo Reno 5 सीरीज के तहत Reno 5 Reno 5 Pro और Reno 5 Pro स्मार्टफोन को पेश किया जा सकता है। फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। साथ ही दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट दिया जा सकता है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क. Oppo की अगली स्मार्टफोन सीरीज Oppo Reno 5 की 10 दिसंबर को लॉन्चिंग हो सकती है। कंपनी की तरफ से एक नए लॉचिंग इवेंट को Star Diamond Rejuvenation Series के नाम से टीज किया गया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस लॉन्चिंग इवेंट में Reno 5 सीरीज को पेश किया जाएगा। Oppo Reno 5 सीरीज के तहत Reno 5, Reno 5 Pro और Reno 5 Pro स्मार्टफोन को पेश किया जाएगा। Oppo की तरफ से ऑफिशियली Reno 5 सीरीज का ऐलान नही किया गया है। लेकिन लीक रिपोर्ट से Reno 5 सीरीज का खुलासा हुआ है।
संभावित कीमत
Oppo Reno 5 सीरीज की प्राइसिंग की बात करें, तो Oppo Reno 5 स्मार्टफोन को CNY 2,999 (करीब 33,700 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है। वही Oppo Reno 5 Pro को CNY 3,799 (42,700 रुपये) में पेश किया जाएगा। वहीं Oppo Reno 5 Pro Plus स्मार्टफोन को CNY 4,499 (करीब 50,600 रुपेय) में पेश किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- Oppo Reno 5 स्मार्टफोन में 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्पले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश्ड रेट के साथ आएगी। फोन में 4,300mAh की बैटरी दी जा सकती है। अगर फोटोग्राफी की बात करें, तो Oppo Reno 5 ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसका प्राइमरी कैमरा 64MP का होगा। वही सेकेंड्री कैमरे के तौर पर 8MP दिया जा सकता है। इसके अलावा 2MP के दो सेंसर दिये जा सकते हैं।
- Oppo Reno 5 Pro में 6.55 इंच की डिस्प्ले का सपोर्ट दिया जा सकता है। वही पावरबैकअप के लिए 4,300mAh बैटरी का सपोर्ट मिलेगा। वहीं फोटोग्राफी के तौर पर Oppo Reno 5 की तरह ही कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन MediaTek Dimensity 1000+ प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा।
- Reno 5 Pro में प्रीमियम Qualcomm Snapdragon 865 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही 4,500mAh बैटरी दी जा सकती है। फोन में रियर पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा। इसके अलावा 16MP, 12MP और 2MP का सपोर्ट दिया जा सकता है।