OnePlus TV पर सस्पेंस खत्म, 26 सिंतबर को हो सकता है लॉन्च
OnePlus TV को 43 इंच से लेकर 75 इंच की साइज में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले साल OnePlus के CEO पेटे लाउ ने इस स्मार्ट टीवी के बारे में घोषणा की थी
नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने पिछले साल OnePlus TV के बारे में घोषणा की थी। इस स्मार्ट टीवी के बारे में पिछले कई महीनों से सस्पेंस बरकरार था लेकिन सोशल मीडिया पर आई एक लीक की माने तो इस स्मार्ट टीवी को 26 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है। एक सर्टिफिकेशन साइट की लिस्टिंग की मानें तो OnePlus TV को 43 इंच से लेकर 75 इंच की साइज में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले साल OnePlus के CEO पेटे लाउ ने इस स्मार्ट टीवी के बारे में घोषणा करते हुए कहा था कि इस स्मार्ट टीवी में यूजर्स को टोटल कनेक्टेड एक्सपीरियंस मिलेगा। OnePlus TV को Xiaomi के बजट स्मार्ट टीवी की चुनौती में पेश किया जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो OnePlus TV को दो डिस्प्ले ऑप्शन्स LCD और OLED में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में OnePlus TV को ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिए बेचा जा सकता है। इस टीवी को भारत के अलावा चीन और अमेरिका में भी बेचा जा सकता है। OnePlus TV के बारे में पहले जो लीक्स सामने आई हैं उनके मुताबिक, इस टीवी में ब्लूटूथ सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus TV के 43 इंच वाले मॉडल को ही केवल भारत में लॉन्च किया जा सकता है। जबकि, 75 इंच वाले मॉडल को अमेरिकी और चीनी बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले साल इस टीवी के बारे में ज्यादा बातें तो नहीं बताई गई थी। पेटे लाउ ने कहा था कि OnePlus TV को प्रीमियम फ्लैगशिप टीवी के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।
ऐसा माना जा रहा है कि इस टीवी को एंड्रॉइड सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस फीचर्स दिए जा सकते हैं। OnePlus TV के आधिकारिक नाम कीमत एंव फीचर्स की घोषणा भी 26 सितंबर को कई जा सकती है। इस स्मार्ट टीवी में यूजर्स को कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स भी मिल सकते हैं। आम स्मार्ट टीवी की तरह ही इसमें HDMI पोर्ट, USB पोर्ट्स के साथ-साथ इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए LAN और Wi Fi भी दिए जा सकते हैं।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप