Move to Jagran APP

OnePlus Nord 2T 5G की लॉन्च डेट और कीमत लीक, जानें लॉन्च से पहले फोन से जुड़ी सारी डिटेल

OnePlus Nord 2T 5G Launch Date वनप्लस नॉर्ड 2टी को MediaTek Dimensity 1300 SoC सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। हाल ही में OnePlus Nord 2T 5G की ग्लोबल लॉन्चिंग की गई है। फोन 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है।

By Saurabh VermaEdited By: Published: Thu, 23 Jun 2022 04:17 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2022 08:26 AM (IST)
OnePlus Nord 2T 5G की लॉन्च डेट और कीमत लीक, जानें लॉन्च से पहले फोन से जुड़ी सारी डिटेल
Photo Credit - OnePlus Nord 2T File Photo

नई दिल्ली, टेक डेस्क। OnePlus Nord 2T 5G: वनप्लस (OnePlus) की तरफ से जल्द एक नया स्मार्टफोन OnePlus Nord 2T 5G लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी की तरफ से फोन की ऑफिशियल लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन लीक रिपोर्ट की मानें तो OnePlus Nord 2T 5G स्मार्टफोन को भारत में आगामी 1 जुलाई 2022 को लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus Nord 2T 5G स्मार्टफोन को भारत में 30,000 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। फोन को MediaTek Dimensity 1300 SoC सपोर्ट के साथ आएगा। हाल ही में OnePlus Nord 2T 5G की ग्लोबल लॉन्चिंग की गई है। फोन 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है।

loksabha election banner

OnePlus Nord 2T 5G की संभावित कीमत

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज को 28,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 33,999 है। फोन की बिक्री 5 जुलाई 2022 से शुरू होगी। OnePlus Nord 2T 5G स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ग्लोबल मार्केट में 399 यूरो (करीब 32,600 रुपये) में पेश किया गया है।

OnePlus Nord 2T 5G के स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus Nord 2T 5G ग्लोबल वेरिएंट OxygenOS 12.1 बेस्ड एंड्राइड 12 बेस्ड होगा। OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन में 6.43 इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। इसका रिफ्रेश रेट सपोर्ट 90Hz है। फोन की डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट के साथ आएगी। फोन को गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन सपोर्ट दिया जाएगा। फोन MediaTek Dimensity 1300 SoC चिपसेट सपोर्ट के साथ आएगा। OnePlus Nord 2T 5G स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल Sony IMX355 सेंसर सपोर्ट दिया गया है। साथ ही फोन 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर सपोर्ट दिया जाएगा। फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल लेंस दिया जाएगा। OnePlus Nord 2T 5G स्मार्टफोन 4,500mAh बैटरी सपोर्ट के साथ आएग। जिसे 80W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.