Move to Jagran APP

OnePlus के इन स्मार्टफोन को आखिरी बार मिल रहा OS अपडेट, कहीं आपका डिवाइस तो नहीं लिस्ट में शामिल

OnePlus अपने दो डिवाइस यानी Oneplus 8 और Oneplus 8 Pro के लिए आखिरी OS अपडेट लेकर आया था। आपको बता दें कि इसके बाद डिवाइस को कोई OS सपोर्ट होगा। इस डिवाइस को 2020 में लॉन्च किया गया था। इन डिवाइस को चार साल का सिक्योरिटी अपडेट और साफ्टवेयर अपडेट मिला है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

By Ankita Pandey Edited By: Ankita Pandey Published: Thu, 25 Apr 2024 10:39 AM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2024 10:39 AM (IST)
OnePlus के इन स्मार्टफोन को आखिरी बार मिल रहा OS अपडेट, कहीं आपका डिवाइस तो नहीं लिस्ट में शामिल

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वनप्लस भारत के टॉप स्मार्टफोन ब्रांड्स में से एक है, जो समय-समय पर अपने कस्टमर्स के नए डिवाइस लाता रहता है। हाल ही में कंपनी ने OnePlus 12 सीरीज को लॉन्च किया है। आपको बता दें कि हाल ही में कंपनी ने बताया कि वह अपने दो डिवाइस के लिए आखिरी OS अपडेट पेश कर रहा है।

loksabha election banner

हम वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं, जिसके लिए कंपनी ने आखिरी सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर दिया है, जो उनकी सपोर्ट टाइम का आखिरी समय है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus 8 सीरीज

  • आपको बता दें कि इन डिवाइस को अप्रैल 2020 में लॉन्च किया गया था। इन मॉडलों को चार साल के सिक्योरिटी अपडेट और तीन प्रमुख एंड्रॉइड OS अपग्रेड मिलने की उम्मीद थी। इस आखिरी अपडेट के साथ कंपनी ने अपने कथन को पूरा कर दिया है।
  • इस अंतिम अपडेट यानी OxygenOS 13.1.0.587, अप्रैल 2024 एंड्रॉइड सुरक्षा पैच को शामिल करता है। फिलहाल इसे भारत में यूजर्स को वितरित किया जा रहा है, जल्द ही इसे अन्य क्षेत्रों में विस्तारित करने की योजना है।

यह भी पढ़ें - इंसानों की तरह कपड़े फोल्ड करता है Musk का Humanoid Robot, 2025 के आखिर तक एंट्री लेगा Optimus

यूजर्स को मिल रहा ये मैसेज

कंपनी ने यूजर्स को मैसेज के जरिए फोन को मिलने वाले आखिरी अपडेट की जानकारी दी। वनप्लस ने बताया कि वनप्लस 8 सीरीज के साथ कंपनी चार साल की यात्रा पर विचार किया, यूजर्स को उनकी सक्रिय भागीदारी और प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद दिया, जिसने ऑक्सीजनओएस अनुभव को परिष्कृत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कंपनी ने स्टेबल और कस्टमाइज सॉफ्टवेयर बिल्ड बनाने में यूजर्स प्रतिक्रिया की भूमिका पर प्रकाश डाला।

Credit- Mukul sharma X

कैसे करें अपडेट

अगर आपको अपने डिवाइस पर OTA नोटिफिकेशन नहीं मिला है, तो आप सेटिंग्स> अवाउंट योर डिवाइस> ऑक्सीजनओएस> अपडेट के जरिए मैन्युअली इसे अपडेट की जांच कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Apple Fans के लिए बुरी खबर! iPad Air को लेकर नहीं हो रहा ये बड़ा बदलाव?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.