Move to Jagran APP

Nokia जल्द भारत में लॉन्च करेगा दो नए स्मार्ट टीवी, जानिए संभावित कीमत और फीचर्स

32 इंच वाला नोकिया स्मार्ट टीवी फुल एचडी स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ आएगा। Nokia का यह पहला स्मार्ट टीवी होगा जो फुल एचडी रेजोल्यूशन के साथ आएगा।

By Renu YadavEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 03:29 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 03:29 PM (IST)
Nokia जल्द भारत में लॉन्च करेगा दो नए स्मार्ट टीवी, जानिए संभावित कीमत और फीचर्स
Nokia जल्द भारत में लॉन्च करेगा दो नए स्मार्ट टीवी, जानिए संभावित कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली (टेक डेस्क). स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Nokia भारत में दो स्मार्ट टीवी लॉन्च करने की तैयारी में है। यह स्मार्ट टीवी 32 इंच और 50 इंच स्क्रीन साइज में आएंगे। इन दोनों स्मार्ट टीवी को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, जिसके बाद इनकी लॉन्चिंग की उम्मीद की जा रही है। Nokia Power User की एक रिपोर्ट के मुताबिक 32 इंच वाला नोकिया स्मार्ट टीवी फुल एचडी स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ आएगा। Nokia का यह पहला स्मार्ट टीवी होगा, जो फुल एचडी रेजोल्यूशन के साथ आएगा। साथ ही 32 इंच वाला स्मार्ट टीवी Nokia का सबसे सस्ता टीवी हो सकता है। कंपनी इसे 21,999 रुपए में लॉन्च कर सकती है, जबकि 50 इंच वाले स्मार्ट टीवी को 36,999 रुपए में पेश किया जा सकता है। 

loksabha election banner

स्पेसिफिकेशन्स 

बता दें कि 32 इंच वाले स्मार्ट टीवी को 32TAHDN मॉडल नंबर से लिस्ट किया गया है। वही 50 इंच वाले स्मार्ट टीवी को 50TAUHDN मॉडल नंबर से लिस्ट किया गया है। 50 इंच वाले Nokia TV में UHD रेजोल्यूशन डिस्प्ले दिया जा सकता है। Nokia इससे पहले भारत में 43 इंच, 55 इंच और 65 इंच स्क्रीन साइज़ में स्मार्ट टीवी लॉन्च कर चुका है। 43 इंच स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी की कीमत 31,999 रुपए है। वही 55 इंच वाले स्मार्ट टीवी की कीमत 41,999 है, जबकि 65 इंच वाले स्मार्ट टीवी की कीमत 64,999 रुपए है। नोकिया के इन टीवी में JBL स्पीकर्स, इंटेलिजेंट डिमिंग, DTS ट्रूसराउंड और डॉल्बी ऑडियो जैसे फीचर्स हो सकते हैं। ये टीवी गूगल के ऐंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम Android 9.0 के साथ आएंगे। साथ ही इसमें बिल्ड-इन Chrocast मिलेगा। Nokia स्मार्ट टीवी में Quad Core प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। और इनमें गूगल असिस्टेंट वॉइस कमांड इंटरफेस मिलेगा। नोकिया के ये स्मार्ट टीवी 'Clear' और 'Pure' ब्रैंडिंग के साथ आएंगे। 

Written By (Saurabh Verma)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.