Nokia TA-1212 Xpress Music फीचर फोन एक बार फिर ऑनलाइन हुआ स्पॉट
Nokia TA-1212 Xpress Music के 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर कुछ फीचर्स की जानकारी दी गई है। साथ ही इसकी लॉन्च तारीक के संकेत भी मिले हैं। फोटो साभार Nokia
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Nokia जल्द ही अपना एक फीचर फोन लॉन्च करने की तैयारी में है जिसका मॉडल नंबर TA-1212 हो सकता है। इसे कुछ ही दिन पहले चीन की रेग्यूलेटरी वेबसाइट TENAA पर स्पॉट किया गया था। वहीं, अब इस फोन को 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। खबरों के मुताबिक, इस फोन को Nokia Xpress Music के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर इस फोन के कुछ फीचर्स की जानकारी दी गई है। साथ ही इसकी लॉन्च तारीक के संकेत भी मिले हैं।
3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट के मुताबिक, Nokia Xpress Music (TA-1212) को स्टैंड्रर्ड चार्जिंग (5VDC, 550mA) के साथ पेश किया जा सकता है। साथ ही यह भी पता चला है कि यह एक GSM मोबाइल फोन होगा। ऐसे में यह फोन 4G सपोर्ट नहीं करेगा। इसके अलावा इस फोन को Nokia 5.3 फोन के साथ 19 मार्च 2020 को लॉन्च किए जाने की संभावना है।
Nokia Xpress Music के संभावित फीचर्स: TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, फोन का डायमेंशन 123.8×52.4×13.1 और वजन 88 ग्राम होगा। इसमें 2.4 इंच का डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 240 x 320 होगा। वहीं, 1200 एमएएच की बैटरी भी दी जा सकती है। यह स्टैंटडर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। फोन में 8MB की रैम दी गई है। साथ ही 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Nokia 5.3 की बात करें तो NokiaPowerUser की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Nokia 5.2 को Nokia 5.3 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। इसका मॉडल नंबर TA-1234 होने की उम्मीद है। साथ ही इसका आस्पेक्ट रेश्यो 18:5.9 होगा। इसमें 3 जीबी रैम और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन को चारकोल और क्यान कलर में उपलब्ध कराया जा सकेगा। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी जाने की उम्मीद है। यहां पढ़ें पूरी खबर