Move to Jagran APP

MWC 2020 से पहले Nokia 8.2 5G और Nokia 5.2 की कीमत हुई लीक

HMD Global अगले महीने Nokia 8.2 5G के साथ एक या दो नहीं बल्कि एक साथ तीन नए स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च करने वाली है

By Renu YadavEdited By: Published: Tue, 28 Jan 2020 02:51 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jan 2020 02:53 PM (IST)
MWC 2020 से पहले Nokia 8.2 5G और Nokia 5.2 की कीमत हुई लीक
MWC 2020 से पहले Nokia 8.2 5G और Nokia 5.2 की कीमत हुई लीक

नई दिल्ली, टेक डेस्क। फरवरी 2020 में बार्सिलोना में MWC 2020 इवेंट का आयोजन किया जाएगा और इस इवेंट में कई स्मार्टफोन कंपनियां शिरकत करेंगी। उम्मीद की जा रही है कि MWC 2020 में नए डिवाइस व फीचर्स देखने को मिल सकते हैं और अभी तक इस इवेंट में लॉन्च होने वाले कई डिवाइसेज की जानकारी सामने आ चुकी हैं। MWC 2020 में HMD Global भी एक साथ तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। जिसमें Nokia 8.2 5G, Nokia 5.2 और Nokia 1.3 शामिल है। लॉन्च से पहले इन स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ी जानकारी लीक हुई है। 

loksabha election banner

Nokiamob की रिपोर्ट के अनुसार Nokia 8.2 5G की शुरुआती कीमत 459 EUR यानि लगभग 30,000 रुपये के आस-पास हो सकती है। यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। एक वेरिएंट में 6जीबी + 128जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। जबकि दूसरा वेरिएंट 8जीबी + 128जीबी मॉडल में दस्तक देगा। जबकि तीसरे वेरिएंट में 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज की सुविधा मिल सकती है। 

Nokia 8.2 5G के फीचर्स की बात करें तो इसमें डिजाइन के मामले में यह काफी हद तक Nokia 7.2 के समान हो सकता है और इसमें 32 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं फोन में 3,500एमएएच की बैटरी, 3.5mm हेडफोन जैक और फिंगरप्रिंट सेंसर उपलब्ध हो सकते हैं। 

वहीं रिपोर्ट के अनुसार Nokia 1.3 को बाजार में €79 यानि करीब 6,200 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 1जीबी रैम और 8जीबी इंटरनल मेमोरी दी जा सकती है। इसके अलावा पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000एमएएच की बैटरी उपलब्ध होगी। वहीं फोन में एलसीडी स्क्रीन, प्लास्टिक फ्रेम और मीडियाटेक चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। 

MWC 2020 में कंपनी का Nokia 5.2 स्मार्टफोन भी दस्तक दे सकता है। लीक्स के अनुसार इसकी कीमत 169 EUR यानि लगभग 13,000 रुपये हो सकती है। फोन का डिजाइन Nokia 6.2 से मिलता-जुलता हो सकता है। इसमें 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल मेमोरी दी जा सकती है। यह फोन स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर से लैस होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.