Nokia 7 Plus को मिला Android 10 अपडेट, मिलेंगे ये नए फीचर्स
Nokia 6.1 Plus के बाद अब कंपनी ने Nokia 7 Plus के लिए Android 10 अपडेट रोलआउट कर दिया है और इसके साथ ही फोन को दिसंबर 2019 सिक्योरिटी पैच भी प्राप्त होगा
नई दिल्ली, टेक डेस्क। HMD Global ने Nokia 6.1 Plus स्मार्टफोन के लिए Android 10 रोलआउट करने के बाद अब Nokia 7 Plus के लिए भी Android 10 अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट के जरिए दी है और स्पष्ट किया है कि जल्द ही सभी Nokia 7 Plus यूजर्स को नया अपडेट मिल जाएगा। नए अपडेट के साथ ही आपका फोन बिल्कुल बदल जाएगा और इसमें कई नए फीचर्स ऐड हो जाएंगे। Android 10 अपडेट के साथ ही Nokia 7 Plus में December 2019 Android सिक्योरिटी पैच भी प्राप्त होगा।
Android 10 का साइज 1.4GB है और इसे बिल्ड नंबर V4.10C के साथ जारी किया गया है। अगर आप Nokia 7 Plus यूजर हैं तो OTA के जरिए इस रोल आउट का उपयोग कर सकते हैं। अगर अभी तक आपको नए अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप मैन्यूअली भी अपडेट को डाउनलोड कर सकते है।
Nokia 7 Plus just got better! These phones are now running on the latest Android 10 update. Get the latest pure Android experience and access the latest features today. What feature do you think will be your most used? Let us know in the comments below!👇 pic.twitter.com/toanRtZIhe — Nokia Mobile (@NokiaMobile) January 7, 2020
अपडेट को मैन्यूअली डाउनलोड करने के लिए आपको फोन की Settings > About phone > System updates > Check for updates पर जाना होगा। जहां जाकर आप नया अपडेट डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकेंगे। Android 10 अपडेट करने के बाद आपके फोन में डार्क मोड, स्मार्ट रिप्लाई और जेस्चर नेविगेशन जैसे फीचर्स ऐड हो जाएंगे। साथ ही फोन के उपयोग का एक्सपीरियंस काफी बदल जाएगा।
Nokia 7 Plus के फीचर्स की बात करें तो Qualcomm Snapdragon 660 से लैस इस स्मार्टफोन में आपको ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मौजूद है। इसमें वीडियो कॉलिंग सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 6 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा पावर बैकअप के लिए 3,800एमएएच की बैटरी उपलब्ध है।