Nokia 6.1 Plus की कीमत हुई ₹ 15499, अब पूरे भारत में रिटेल स्टोर्स में भी उपलब्ध
Nokia 6.1 Plus को 15499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसे 15,999 रुपये में लॉन्च किया गया था
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Nokia 6.1 Plus को पिछले अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के समय फोन Flipkart एक्सक्लूसिव था और Nokia की वेबसाइट पर उपलब्ध था। HMD ने अब कन्फर्म किया है की आज से Nokia 6.1 प्लस भारत में रिटेल स्टोर्स में भी उपलब्ध होगा। HMD का Nokia 6.1 Plus भारत में ₹ 15499 में उपलब्ध है। फोन तीन कलर विकल्प- ग्लॉस व्हाइट, ग्लॉस ब्लाक और ग्लॉस मिडनाइट ब्लू में आता है। फोन के ऑनलाइन कीमत में भी कमी कर दी गई है। ऑनलाइन भी इस फोन को अब ₹ 15499 में खरीदा जा सकता है। फोन ₹ 15999 में लॉन्च किया गया था।
Nokia 6.1 Plus की स्पेसिफिकेशन्स:
Nokia 6.1 Plus को एल्यूमिनियम बॉडी से बनाया गया है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 होगा। Nokia 6.1 Plus 5.8 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080 x 2280 है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन दी गई है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से लैस है। यह पहले के मुकाबले 40 फीसद ज्यादा तेज है। वहीं, यह पावर खपत के मामले में भी बेहतर है। म्यूजिक सुनते समय यह 50 फीसद पावर इफेक्टिव है। वहीं, मूवी देखते समय 20 फीसद इफेक्टिव है। इसमें 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा यह फोन स्टॉक एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो पर काम करता है। फोन एंड्रॉइड वन आधारित हैं।
Nokia 6.1 Plus में 16 और 5 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। यह ड्यूल डेप्थ कैमरा है जो बोकेह इफेक्ट से लैस है। इसका प्राइमरी सेंसर f/2.0 अपर्चर और 1-माइक्रोन पिक्सल से लैस है। वहीं, दूसरा मोनोक्रोम सेंसर है जो f/2.4 अपर्चर और 1.12 माइक्रोन पिक्सल से लैस है। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो f/2.0 अपर्चर और 1-माइक्रोन पिक्सल से लैस है। Nokia 6.1 Plus को पावर देने के लिए क्विक चार्ज 3.0 तकनीक के साथ 3060 एमएएच की बैटरी दी गई है।
इस फोन का पूरा रिव्यू पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://goo.gl/nG45E9
यह भी पढ़ें:
CES 2019: Motorola Moto Z3 हुआ पेश, 5G Moto Mod के साथ होगा लॉन्च
Apple Tim Cook ने 2018 में कमाए करीब 957 करोड़ रुपये, मिला करोड़ों का बोनस
Poco F2 से लेकर Redmi Go तक, इस साल Xiaomi लॉन्च करेगा ये स्मार्टफोन्स