Nokia 6.1 Plus और Nokia 7.1 की कीमतों में फिर हुई कटौती, जानें नई कीमत
HMD Global सितम्बर 6 से शुरू होने वाले IFA बर्लिन 2019 में Nokia 7.2 और Nokia 6.2 को लॉन्च कर सकती है। इसी कारण कंपनी ने भारत में Nokia 6.1 Plus और Nokia 7.1 की कीमतों मे कटौती की
नई दिल्ली, टेक डेस्क। HMD Global सितम्बर 6 से शुरू होने वाले IFA बर्लिन 2019 में कुछ नए Nokia फोन्स को लॉन्च करने की तैयारी में है। ऐसी खबरें है की कंपनी इस इवेंट में Nokia 7.2 और Nokia 6.2 को लॉन्च कर सकती हैं। हालांकि, इस बारे में अभी HMD ने कन्फर्म नहीं किया है। हमें हालांकि ऐसी उम्मीद है की इस इवेंट पर Nokia 7.2 और Nokia 6.2 को लॉन्च किया जा सकता है। शायद यही वजह है की कंपनी ने भारत में Nokia 6.1 Plus और Nokia 7.1 की कीमतों में कटौती की है।
Nokia 6.1 Plus और Nokia 7.2 अब भारत में कम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। Nokia 6.1 Plus कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर Rs 11,999 में मिल रहा है। हालांकि, Amazon India के स्टोर पर Nokia 6.1 Plus इससे भी कम कीमत पर उपलब्ध है। Amazon पर उपभोक्ता इस फोन को Rs 10,989 में खरीद सकते हैं। Nokia 7.1 की बात करें, तो कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर फोन Rs 12,999 में मिल रहा है। यह कीमत 4GB रैम मॉडल की है।
Nokia 6.1 Plus खरीदने के लिए क्लिक करें
Nokia 6.1 Plus Rs 11000 के आस-पास की कीमत में एक अच्छी डील कही जा सकती है। इस फोन की खासियत है की यह एक एंड्रॉइड वन फोन है। फोन में 5.8 इंच डिस्प्ले दिया गया है। इसमें स्नैपड्रैगन 636 के साथ 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। Nokia 6.1 Plus के रियर में 16MP+5MP ड्यूल-कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसके फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा और पॉवर बैकअप के लिए 3060mAh बैटरी दी गई है। Nokia 7.1 में 5.84 इंच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, 12MP + 5MP ड्यूल कैमरा सिस्टम, 8MP सेल्फी कैमरा, 4GB रैम, 64GB स्टोरेज, 3060mAh बैटरी है। Nokia 7.1 भी एक एंड्रॉइड वन डिवाइस है। HMD Global ने भारत में Nokia 6.1 Plus और Nokia 7.1 के प्राइस ड्राप के पीछे का कारण नहीं बताया है। ऐसा हो सकता है की डिवाइसेज के सक्सेसर आने वाला हैं, इसलिए इनकी कीमतों में कटौती की जा रही है। IFA 2019 में Nokia 6.2 और Nokia 7.2 को लॉन्च किया जा सकता है।