Move to Jagran APP

Nokia 5.2, Nokia 6.2, Nokia 7.2 भारत में 11 सितम्बर को होंगे लॉन्च, पढ़ें पूरी जानकारी

Nokia 5.2 Nokia 6.2 Nokia 7.2 मिड-रेंज डिवाइसेज को लॉन्च IFA 2019 के बाद एक हफ्ते में ही भारत में भी लॉन्च कर दिया जाएगा।

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Wed, 04 Sep 2019 11:17 AM (IST)Updated: Wed, 04 Sep 2019 02:36 PM (IST)
Nokia 5.2, Nokia 6.2, Nokia 7.2 भारत में 11 सितम्बर को होंगे लॉन्च, पढ़ें पूरी जानकारी
Nokia 5.2, Nokia 6.2, Nokia 7.2 भारत में 11 सितम्बर को होंगे लॉन्च, पढ़ें पूरी जानकारी

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Nokia 5 सितम्बर को होने वाले अपने इवेंट IFA 2019 में नए एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स लॉन्च करने वाला है। इवेंट में कंपनी Nokia 5.2, Nokia 6.2 और Nokia 7.2 मिड-रेंज डिवाइसेज को लॉन्च कर सकता है। ऐसा अनुमान है की इन डिवाइसेज को एक हफ्ते में ही भारत में भी लॉन्च कर दिया जाएगा। भारत में यह इवेंट 11 सितम्बर को होगा। जानते हैं इन फोन्स से जुडी जरूरी डिटेल्स:

loksabha election banner

Nokia 5.2, Nokia 6.2, Nokia 7.2 भारत लॉन्च: IFA 2019 में HMD ग्लोबल 3 नए स्मार्टफोन Nokia 5.2, Nokia 6.2, Nokia 7.2 को लॉन्च कर सकती है। तीनों डिवाइसेज एंड्रॉइड पाई पर काम करेंगी। कॉउंटरपॉइंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, डिवाइसेज को इस साल के अंत से पहले एंड्रॉइड 10 का अपडेट भी दे दिए जाएगा। लीक्स के अनुसार, Nokia 7.2 कंपनी का ऐसा पहला स्मार्टफोन हो सकता है, जो Sony के 48MP IMX586 सेंसर के साथ आए। Zeiss एग्जीक्यूटिव द्वारा किए जा ट्वीट से यह पता लगा था की Nokia 7.2 में कम से कम ड्यूल रियर कैमरा दिया जाएगा। इसके रियर पर फिंगप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। Nokia 6.2 में 6.4 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 SoC दिया गया है। फोन 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है।

Nokia 7.2 में स्नैपड्रैगन 710 SoC के साथ 6GB रैम और 64GB स्टोरेज दी जा सकती है। फोन में 3500mAh बैटरी भी दी जा सकती है। Nokia 5.2 स्नैपड्रैगन 632 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। तीनों डिवाइसेज में वॉटरडड्रॉप नॉच का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, सही स्पेसिफिकेशन्स का अभी पूरी तरह से पता नहीं है। यह पहली बार है जब कंपनी IFA 2019 में नए प्रोडक्ट्स की घोषणा करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.