Nokia 5.3 और Nokia 5310 भारत में हुए लिस्ट, जल्द हो सकते हैं लॉन्च
Nokia 5.3 और Nokia 5310 को जल्द ही भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। Nokia 5.3 पिछले साल लॉन्च हुए स्मार्टफोन Nokia 5.2 का अपग्रेडेट मॉडल है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। HMD Global ने 19 मार्च को अपने तीन डिवाइसेज Nokia 8.3 5G, Nokia 5.3 और Nokia 5310 को लॉन्च किया था। इन तीनों डिवाइसेज में से Nokia 5.3 स्मार्टफोन और Nokia 5310 फीचर फोन को भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स को जल्द ही भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। Nokia 5.3 पिछले साल लॉन्च हुए स्मार्टफोन Nokia 5.2 का अपग्रेडेट मॉडल है। जिसमें वाटरड्रॉप नॉच फीचर वाले डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेट-अप के साथ लॉन्च किया गया है। जबकि, Nokia 5310 कंपनी के लोकप्रिय Xpress Music फीचर फोन का अपग्रेडेड वर्जन है।
Nokia 5.3 के फीचर्स
Nokia 5.3 में 6.5 इंच के फुल एचडी प्लस वाटरड्रॉप नॉच या डॉट नॉच फीचर वाला डिस्प्ले दिया गया है। फोन के डिस्प्ले का आसपेक्ट रेश्यो 20:9 दिया गया है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट प्रोसेसर के साथ आता है। वेबसाइट पर लिस्ट हुई जानकारी के मुताबिक, इसे तीन स्टोरेज ऑप्शन्स 3GB RAM + 64GB, 4GB RAM + 64GB और 6GB RAM + 64GB के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाई जा सकेगी। फोन Android 10 के साथ आता है और Android 11 के लिए रेडी डिवाइस है।
फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 13MP का दिया गया है। फोन में 8MP का डेप्थ सेंसर, 5MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 4,000mAh की बैटरी USB Type C के साथ दिया गया है। सिक्युरिटी के लिए इसमें रियर माउंटेड फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। भारत में इसे Cyan, Sand और Charcoal कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
Nokia 5310
कंपनी ने 2000-10 के दशक में लोकप्रिय रहे अपने Xpress Music फीचर फोन को दोबारा से लॉन्च किया है। इस म्यूजिक फीचर्ड फोन को 2.4 इंच के QVGA डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। फोन में 8MB RAM + 16MB की स्टोरेज कैपेसिटी दी गई है। फोन की इंटरनल स्टोरेज को 32GB तक एक्सपेंड की जा सकेगी। इस फीचर फोन में VGA कैमरा LED फ्लैश के साथ दी गई है। फोन ड्यूल और सिंगल सिम कार्ड सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 4G कनेक्टिविटी नहीं दी गई है। ये केवल 2G सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 1,200mAh की बैटरी दी गई है।